भारत

Hindi News Today: महाराष्ट्र में आचार संहिता के बीच कार से जब्त हुए 5 करोड़ रुपये, दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने के बाद आज से ग्रेप-2 लागू

महाराष्ट्र में नंवबर में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर सभी उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। इस बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को पांच करोड़ रुपये नकद जब्त किए।

Hindi News Today: अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर CM आतिशी करवा रहीं दिल्ली के काम, कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों का किया एलान


Hindi News Today: सिनवार की मौत के बाद हमास का नेतृत्व पांच सदस्य समिति करेगी। समिति के सभी वर्तमान सदस्य कतर में स्थित हैं। एक सूत्र ने जानकारी दी है कि समिति में दोनों फिलिस्तीनी क्षेत्रों और समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हैं। गाजा की देखरेख की जिम्मेदारी खलील अल-हय्या पश्चिमी तट की जिम्मेदारी जहीर जबरीन और विदेश में रहने वाले फिलिस्तीनियों की देखभाल के लिए खालिद मेशाल को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा आज घोषित कर सकती है विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हुई है। 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे और उपचुनाव 13 नवंबर को होगा। भाजपा ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है और अब यूपी का इंतजार भी खत्म होता दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र में आचार संहिता के बीच कार से जब्त हुए 5 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र में नंवबर में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर सभी उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। इस बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने सोमवार को पांच करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। शाम को पुलिस नाकाबंदी के दौरान मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर खेड़-शिवपुर प्लाजा के निकट एक कार से नकदी जब्त की गई।

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने के बाद आज से ग्रेप-2 लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-2) का दूसरा चरण लागू किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए ग्रेप-2 के तहत मंगलवार सुबह आठ बजे से कई पाबंदिया लगाने का निर्देश दिया है। अब दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर चलाने पर रोक लागू हो गई है। सोमवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 310 दर्ज किया गया।

अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर CM आतिशी करवा रहीं दिल्ली के काम

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली के विकास में बाधा डाली लेकिन अरविंद केजरीवाल ने वापस आकर सारे रुके काम शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों अस्पतालों को ठीक किया और लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली दी। उन्होंने कहा कि अब जब केजरीवाल बाहर आ गए हैं तो दिल्लीवालों के सारे काम होंगे।

कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों का किया एलान

झारखंड विधानसभा चुनाव की 21 सीटों पर कांग्रेस ने सोमवार की रात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदीप यादव को पोड़ैयाहाट से उतारा है। जामताड़ा सीट पर इरफान अंसारी पर दांव लगाया है। रामगढ़ में ममता देवी चुनाव लड़ेंगी। जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता अपनी किस्मत आजमाएंगे। हटिया में अजय नाथ सहदेव कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। मंडू में जय प्रकाश पटेल ताल ठोकेंगे।

कांग्रेस ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों का किया एलान

झारखंड विधानसभा चुनाव की 21 सीटों पर कांग्रेस ने सोमवार की रात उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदीप यादव को पोड़ैयाहाट से उतारा है। जामताड़ा सीट पर इरफान अंसारी पर दांव लगाया है। रामगढ़ में ममता देवी चुनाव लड़ेंगी। जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता अपनी किस्मत आजमाएंगे। हटिया में अजय नाथ सहदेव कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। मंडू में जय प्रकाश पटेल ताल ठोकेंगे।

Read More: Police Memorial Day 2024: योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को दिया दिवाली का तोहफा, सीएम ने कर डाली बड़ी घोषणा

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की सिंगापुर PM लॉरेंस वोंग से मुलाकात

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री महामहिम लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इसकी जानकारी धर्मेंद्र प्रधान ने अपने X हैंडल पर दी। इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने लॉरेंस वोंग के साथ स्कूली शिक्षा व्यावसायिक प्रशिक्षण और अनुसंधान में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बाला से भी मुलाकात की।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button