मौसम अपडेट

Weather Update: दिल्ली एनसीआर में मॉनसून की विदाई के साथ गर्मी बढ़ी, केरल में अगले सात दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मॉनसून की विदाई के बाद गर्मी बढ़ गई है। केरल और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

Weather Update: मुंबई में फिर मौसम मेहरबान, झारखंड में येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मॉनसून की विदाई के बाद गर्मी बढ़ गई है। केरल और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पूर्व भारत में असम और मेघालय में भी बारिश हो सकती है।

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मॉनसून की वापसी के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। अभी हफ्तेभर तक गर्मी जारी रहेगी। वहीं दक्षिण भारत और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को केरल में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी केरल में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट के राज्यों असम और मेघालय में भी आज बारिश की संभावना है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। पिछले हफ्तेभर से दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है और लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गर्मी जारी रहेगी। वहीं कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। हालांकि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से दिल्ली में तापमान घटना शुरू हो जाएगा और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

केरल में 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरल में अगले सात दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी आज भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा लक्षद्वीप, केरल, तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं। वहीं समूचे पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मुंबई में फिर मौसम मेहरबान

मुंबई में बारिश का सिलसिला अभी जारी है। मौसम एक बार फिर मुंबई पर मेहरबान हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी मुंबई के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में 11 अक्टूबर तक बारिश जारी रहेगी।

झारखंड में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी समेत पूरे प्रदेश में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

असम में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने असम के कछार, दिमा हसाओ, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजाई, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में जमकर मेघ बरसेंगे और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।

Read More: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत से मॉनसून ने ली विदाई, यूपी-बिहार के इन जगहों में बारिश के आसार

इन राज्यों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार केरल के साथ-साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है। वहीं, जम्मू और कश्मीर डिवीजन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com.

Back to top button