विदेश

Heat Alert In America: भीषण गर्मी से झुलस रहा अमेरिका, 6 करोड़ लोग प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया जबरदस्त लू का अलर्ट

Heat Alert In America: अमेरिका में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अमेरिका के मिडवेस्ट राज्यों में इस हफ्ते भीषण गर्मी की लहर ने 67 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसकी चपेट में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने की आशंका जताई जा रही है।

Heat Alert In America: अमेरिका में ज्यादा ह्यूमिडिटी के कारण गर्मी और भी ज्यादा कष्टकारी

भारत के कई राज्यों में जहां लोग तेज बारिश और बाढ़ जैसे हालातों से परेशान हैं, वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका में लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। अमेरिका के मिडवेस्ट राज्यों में इस हफ्ते भीषण गर्मी की लहर ने 67 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसकी चपेट में 6 करोड़ से ज्यादा लोगों के आने की आशंका जताई जा रही है। गर्मी की इस भयावह स्थिति को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने यहां लोगों को अलर्ट कर दिया है।

NWS के मुताबिक, शिकागो, डेस मोइनेस और टोपेका जैसे मध्य-पश्चिमी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां के शहरों पर देर से आने वाले उच्च दबाव वाले सिस्टम की वजह से लंबे समय तक प्रचंड और हर बार के मुकाबले कहीं ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ रही है। NWS ने लोगों को हीटवेव, गर्मी और उमस के खतरों के बारे में चेतावनी दी है। Heat Alert In America अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में खतरनाक गर्मी से बचने को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए सार्वजनिक कूलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।

सेहत से कोई भी रिस्क न लें अमेरिकी लोग Heat Alert In America

अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों से कहा है कि वो अपने सेहत के साथ कोई रिस्क ने लें। अमेरिका में गर्मी कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को अमेरिका के एरिजोना राज्य में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में हर साल लगभग 1,220 लोग अत्यधिक गर्मी से मारे जाते हैं।

Read More:- Brazil Plane Crash: ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, सभी की मौत, एक की बच गई जान, आखिर कैसे?

ज्यादा ह्यूमिडिटी के कारण गर्मी और भी ज्यादा कष्टकारी Heat Alert In America

इस भीषण गर्मी ने केवल तापमान को ही नहीं बढ़ाया, बल्कि इससे बल्कि आर्द्रता भी बढ़ गई है। गर्मी और आर्द्रता दोनों मिलकर लोगों के लिए बहुत खतरनाक साबित हो रहे हैं। इनकी वजह से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अमेरिका के कई हिस्सों में इस साल अत्यधिक तापमान देखा जा रहा है। अत्यधिक ह्यूमिडिटी के कारण गर्मी और भी ज्यादा कष्टकारी हो जाएगी।

Read More:- Donald Trump Asif Merchant: कौन है डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला आसिफ मर्चेंट? क्या है ईरान-पाकिस्तान से संबंध? एक क्लिक में जानें सब कुछ

मौसम विभाग ने पहले ही दे दी थी चेतावनी Heat Alert In America

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने पहले ही मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्म हवाओं के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे दी थी। इसके साथ ही लोगों से ज्यादातर घरों में रहने की अपील की जा रही है। अमेरिकी लोगों के मुताबिक ये लोग कई दशकों में सबसे ज्यादा गर्मी का अनुभव कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने गर्मी को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

ऐसे रखें खुद का ख्याल Heat Alert In America

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अमेरिका में 1936 के बाद से सबसे ज्यादा गर्मी की लहरें देखी गई थीं, जिसमें असामान्य रूप से गर्म मौसम दो दिनों से ज्यादा समय तक रहा था। अधिकारियों ने फिर से निवासियों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के मौसम विज्ञानी टेड व्हिटॉक ने लोगों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच बाहर कम समय बिताने, हाइड्रेटेड रहने और हल्के, ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button