लाइफस्टाइल

Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference: ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या है अंतर, इनमें से 15 अगस्त पर अपनाया जाता है कौन सा तरीका

Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference: भारत के झंडे का ध्वजारोहण और झंडा फहराना ये दो अलग कार्यक्रम हैं और ये दोनों कार्यक्रम 15 अगस्त और 26 जनवरी को आयोजित किए जाते हैं। पंडित नेहरू ने लाल किले पर 15 अगस्त 1947 के दिन ध्वजारोहण किया था जबकि 26 जनवरी को राष्ट्रपति की ओर से झंडा फहराया जाता है।

Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference: 15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा कार्यक्रम की जगहें, जानें क्या है प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की भूमिका

भारत के झंडे का ध्वजारोहण और झंडा फहराना ये दो अलग कार्यक्रम हैं और ये दोनों कार्यक्रम 15 अगस्त और 26 जनवरी को आयोजित किए जाते हैं। पंडित नेहरू ने लाल किले पर 15 अगस्त 1947 के दिन ध्वजारोहण किया था जबकि 26 जनवरी को राष्ट्रपति की ओर से झंडा फहराया जाता है। यह दोनों आयोजन लाल किले की प्राचीर और राज पथ पर आयोजित होते हैं। तो आज हम आपको आपने इस लेख में बताएंगे कि ध्वजारोहण और झंडा फहराने में क्या अंतर है। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference

15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण का कार्यक्रम होता है। जानकारी के अनुसार, 1947 में इस दिन ही भारत से ब्रिटिश राज का झंडा नीचे उतारकर हमारे राष्ट्रीय ध्वज ऊपर चढ़ाया गया था। बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज को जब स्तंभ पर नीचे से ऊपर की तरफ चढ़ाया जाता है तो यह ध्वजारोहण कहलाता है। वहीं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन झंडा फहराया जाता है। फ्लैग पोल पर पहले से ही तिरंगा ऊपर लगाकर बंधा हुआ होता है। इसके साथ अधिकतर फूलों की पंखुड़ियां भी लगी होती हैं।

ये है अंतर Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference

तिरंगा जब फहराया जाता है तो पुष्प वर्षा होती है। 15 अगस्त 1947 स्वतंत्रता दिवस के दिन पहली बार झंडा लाल किले की प्राचीर पर ब्रिटिश झंडे को नीचे उतार पहली बार चढ़ाकर ध्वजारोहण किया गया था। तबसे 15 अगस्त के दिन लाल किले की प्राचीर पर ध्वजारोहण होता है। जबकि 26 जनवरी राष्ट्रपति भवन के पास कर्तव्य पथ पर परेड से पहले झंडा फहराया जाता है।

Read More:- Independence Day 2024 Wishes: ‘मैंने ढूंढा बहुत वो जहां ना मिला, मेरे वतन जैसी न जमीं और न ही आसमां मिला’, स्वतंत्रता दिवस पर इन संदेश के जरिए दें दोस्तों को शुभकामनाएं

15 अगस्त और 26 जनवरी को झंडा कार्यक्रम की जगहें Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference

15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार भारत का तिरंगा झंडा लाल किले की प्राचीर पर ब्रिटिश झंडे को नीचे उतार कर ऊपर चढ़ाया गया था और तब से हर साल लाल किले पर ही ध्वजारोहण किया जाता है। जबकि 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन के पास कर्तव्य पथ पर झंडा कार्यक्रम होता है जहां पर परेड की शुरुआत से पहले झंडे को फहराया जाता है।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की भूमिका Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लाल किले पर 15 अगस्त 1947 को झंडा फहराया था तब से हर साल भारत के प्रधानमंत्री यहां पर झंडा फहराते हैं और फिर देश को संबोधित करते हैं। भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया था और तब से भारत के राष्ट्रपति राजपथ पर हर साल इस दिन कर्तव्य पथ पर झंडा फहराते हैं और फिर भव्य परेड की शुरुआत होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

तिरंगा झंडा फहराने के नियम Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference

  • तिरंगा झंडा फहराने से पहले देखना जरूरी है कि ये कटा-फटा या फिर गंदा नहीं हो।
  • ध्वजारोहण के लिए इस्तेमाल तिरंगा खादी, सूती या सिल्क का बना होना चाहिए।
  • झंडा आयताकार आकार में होना चाहिए, जिसकी लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए।
  • झंडे में केसरिया रंग को नीचे की तरफ करके फहराया नहीं जा सकता।
  • पहले तिरंगा झंडा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता था, हालांकि, अब रात में भी इसे फहराने की अनुमति है। Flag Hoisting and Flag Unfurling Difference
  • तिरंगा झंडा कभी भी जमीन को नहीं छूना चाहिए, इसे जमीन पर भी नहीं रखा जाना चाहिए।
  • बिना सरकारी आदेश झंडे को आधा झुकाकर नहीं फहराना चाहिए।
  • फहराने वाले तिरंगे झंडे को पानी में नहीं डुबाया जाना चाहिए, इस पर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए।
  • तिरंगा ऐसी जगह पर फहराया जाए जहां से वो सभी को नजर आए।
  • तिरंगे के साथ अगर कोई और झंडा फहराया जाना है तो उसे राष्ट्रीय ध्वज के बराबर नहीं फहराना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button