भारत

Independence Day Speech: अगर आपका बच्चा भी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में देना चाहता है भाषण, तो कुछ ऐसे कराए उसकी तैयारी

15 अगस्त, 1947 के दिन अंग्रेजी हुकुमत से स्वतंत्रता मिली थी उसके बाद से हर साल 15 अगस्त के दिन भारत अपनी स्वतंत्रता का जश्न...

Independence Day Speech: स्वतंत्रता दिवस पर आपके बच्चे का ये दमदार भाषण सब मे भर देगा जोश

Independence Day Speech: ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि भारत को 15 अगस्त, 1947 के दिन अंग्रेजी हुकुमत से स्वतंत्रता मिली थी उसके बाद से हर साल 15 अगस्त के दिन भारत अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। इस दिन पुरे भारत में हर गली-कूचे में स्वतंत्रता दिवस की धूम देखने को मिलती है। इस दिन देशवासी तिरंगा फहराकर, पंतग उड़ाकर, पकवान बनाकर, नाचते गाते हुए और अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वंत्रता दिवस मनाया जाता है। अपने देखा होगा, इस मौके पर बच्चों के स्कूल में विशेष समारोह होता है जिसमें बच्चों को नाचते गाते हुए और अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन करते और स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने के लिए कहा जाता है। तो चलिए आज हम आपको आज के अपने इस आर्टिकल में बच्चों के भाषण के कुछ नमूने दे रहे है जिसे स्कूल में सुनाकर आपका बच्चा सभी से वाहवाही लूट सकते हैं। तो चलिए जानते है इसके बारे में विस्तार से।

स्वतंत्रता दिवस का भाषण

मेरे आदरणीय प्रिंसिपल, प्रिय अध्यापक और मेरे प्यारे दोस्तों,

आज हम सभी यहां क्यों एकत्रित हुए है ये बात तो सभी लोग जानते है, आज हम यहां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्षय पर एकत्रित हुए हैं। आज का दिन वो दिन है जब हमारे देश के वीर सैनानियों ने भारत की स्वतंत्रता, संप्रुभता और अखंडता के लिए ब्रिटिश राज से लड़ाई लड़ी थी और भारत को स्वतंत्रता दिलाई थी। क्या आप जानते है इस साल हम अपना कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे है अगर जानते है तो अच्छी बात है और अगर नहीं जानते तो मैं आपको बात दू, इस साल हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर सुनिए स्वतंत्रता दिवस की वीर गाथा।

Independence Day Speech
Independence Day Speech

अंग्रेजी हुकुमत ने 200 सालों भारत पर किया राज

आपको बता दें अंग्रेजी हुकुमत ने लगभग 200 सालों तक हमारे देश पर राज किया था। इस दौरान अंग्रेजों के जुल्म और अत्याचार से लोग जूझने लगे थे। जिसके बाद हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानी इस जुल्म से लड़ने के लिए आगे आए, इन स्वतंत्रता सेनानी ने लंबा संघर्ष किया और अपनी पूरी जवानी स्वतंत्रता संग्राम पर लुटा दी। महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू, लाला लाजपत राय, रानी लक्ष्मीबाई और बाल गंगाधर तिलक कुछ ऐसे नाम हैं जिनके बिना स्वतंत्रता की कहानी अधूरी है। इन्होंने न सिर्फ अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई थी, बल्कि लोगों को स्वतंत्रता की लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए मनाया और आगे बढ़ते रहे, और देश को अंग्रेजी हुकुमत से स्वतंत्रता भी दिलाई।

Read more: Independence Day: आजादी से जुड़ी ये 15 अनछुए पहलू जिनसे हम और आप हैं अनजान

आपको बता दें स्वतंत्रता दिवस वो दिन है जब भारत के बच्चे-बच्चे के लहू में आज़ादी का नारा दौड़ता है। हमारे देशभक्तों ने भारत की स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना तन, मन और धन सब न्यौंछावर कर दिया और आज हम सभी मिल कर यह वचन लेते हैं कि अपने देश को ना कभी झुकने देंगे, ना कभी आगे बढ़ने से रुकने देंगे। जय हिंद – जय हिंद!!

Back to top button