भारत

भारत में पहली बार आया ‘एक करोड़’ का कुत्ता!

कुत्तो से प्यार करने वाले आपने बहुत से लोग देखे होंगे, और शायद उन लोगों के पास बहुत महंगे कुत्ते भी देखे होंगे। इसी लिस्ट में एक नाम है सतीश का बंगलुरू के रहने वाले सतीश को कुत्तों से इतना प्यार है कि वो इसके लिए कितनी भी कीमत अदा कर सकते हैं।

एक अंग्रेजी अख़बार के मुताबिक सतीश ने हाल ही में चाइना से एक कुत्तों का जोड़ा खरीदा है जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपए है। यानी उन्होंने एक कुत्ता 1 करोड़ में खरीदा है। यह दोनों कुत्ते कोरियन डोसा मस्टिफ नस्ल के हैं।

korean-mastiff

सतीश को कुत्तों से इतना प्यार है कि उन्होंने इन दोनों कुत्तों के लिए रेड कार्पेट बिछवाया और एक कुत्ते को रेंज रोवर तो दूसरे को रॉल्स रॉयस से एयरपोर्ट से घर लेकर आए। सतीश इंडियन डॉग ब्रीडर्स असोसिएशन के प्रेजिडेंट हैं।  इसके साथ ही वह भारत में इस नस्ल के कुत्ते को पालने वाले पहले व्यक्ति भी बन गए हैं।

इस ब्रीड के कुत्तों में सूंघने की  जबर्दस्त  क्षमता होती है। सूंघने की अनोखी क्षमता के अलावा ये कुत्ते किसी भी माहौल में रम जाते हैं। बता दें, यह कुत्ते सिर्फ 7 से 12 साल तक ही जी पाते है। वफादार होने के साथ ही ये काफी शांत भी होते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button