धार्मिक

Kaalsarp Dosh ke Upay: कुंडली में है कालसर्प दोष तो नाग पंचमी के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन में आ रही परेशानियां हो जाएंगी खत्म

Kaalsarp Dosh ke Upay: कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवजी की पूजा और अभिषेक करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। इस उपाय को करने से कालसर्प दोष का प्रभाव कम होता है और पूजा का दोगुना फल भी प्राप्त होता है।

Kaalsarp Dosh ke Upay: क्या होता है कालसर्प दोष? जानें इसके लक्षण और छुटकारा पाने के उपाय

पवित्र महीने सावन में कई समस्याओं के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है कालसर्प दोष निवारण का उपाय। यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो आपको जिंदगीभर कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। ज्योतिष शास्त्र में कालसर्प को अशुभ दोष माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। Kaalsarp Dosh ke Upay इस दिन नाग देवता को दूध अर्पित करने से काल सर्प दोष का प्रभाव कम होता है। इसके अलावा इस दोष का निवारण करने के लिए सावन का महीना सबसे खास माना गया है।

हिंदू धर्म में नाग पंचमी सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। नाग पंचमी, सांपों के देवता भगवान शिव के प्रिय नागों की पूजा का पर्व, हर साल श्रावण मास की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचमी 9 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। Kaalsarp Dosh ke Upay उनके लिए नाग पंचमी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा राहु-केतु की वजह से अगर जीवन में कोई कठिनाई आ रही है, तो भी नाग पंचमी के दिन सांपों की पूजा करने पर राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम हो जाता है।

क्या होता है कालसर्प दोष? Kaalsarp Dosh ke Upay

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं, तो इसे कालसर्प दोष माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यह दोष लोगों के जीवन में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। जैसे कि धन-दौलत में बाधा, विवाह में अड़चन, संतान प्राप्ति में कठिनाई, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, और नौकरी में परेशानी, आदि। कालसर्प दोष से बचने के लिए नाग पंचमी के दिन कुछ उपाय करने का विशेष महत्व होता है।

Read More:- Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर कैसे शुरू हुई गुड़िया पीटने की परंपरा? एक क्लिक में जानें इसका नाग पूजा से क्या है कनेक्शन

कालसर्प दोष के लक्षण Kaalsarp Dosh ke Upay

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसे अपने जीवन में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ता है। फिर चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, नौकरी, कारोबार और यहां तक की प्रेम संबंधों में भी। किसी भी क्षेत्र में खूब मेहनत करने के बावजूद उसका फल नहीं मिल पाता है। ऐसे में व्यक्ति थक हार कर कई बार खुद को असफल समझकर निराशा भरा जीवन जीने लगता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कालसर्प दोष से छुटकारा पाने को नाग पंचमी पर करें ये उपाय Kaalsarp Dosh ke Upay

  • कालसर्प दोष दूर करने के लिए नाग पंचमी के दिन घर के द्वार पर सर्पाकार बनाकर अभिषेक करें और घी चढ़ाएं। इसके बाद नागराज के 12 नामों का जाप करें जो इस प्रकार हैं- अनंत, वासुकी, शेष, पद्म, कम्बल, कर्कोटक, अश्वतर, धृतराष्ट्र, शङ्खपाल, कालिया, तक्षक और पिङ्गल।
  • हिंदू धर्म में गाय के गोबर को पवित्र माना जाता है। नाग पंचमी के दिन गाय के गोबर से घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनाकर पूजा-अर्चना करने से भी कुंडली में काल सर्प दोष दूर होता है। इसके अलावा सुनार से चांदी का नाग बनवाएं और इसे पुजारी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराएं। इसके बाद इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। नाग पंचमी पर इस उपाय को करने से भी काल सर्प दोष दूर होता है।
  • हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र को महामंत्र कहा गया है। इस प्रभावशाली मंत्र के उच्चारण मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। काल सर्प दोष दूर करने के लिए आप नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भोलेनाथ की पूजा करें। इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। Kaalsarp Dosh ke Upay
  • अगर आपकी कुंडली में भी कालसर्प दोष है तो नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाएं और उसका पूजन करें। नाग-नागिन के जोड़े को कच्चा दूध, बताशा और फूल अर्पित करें। इससे कालसर्प दोष का प्रभाव काफी कम होता है।
  • नाग पंचमी के दिन अष्ट नागों की पूजा का विधान है लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नाग देवता की पूजा करने से पहले भगवान शिव की उपासना जरूर करें। भगवान शिव के गले में नाग देवता विराजमान हैं जो कि शिवजी को बहुत प्रिय हैं।
  • नाग पंचमी के दिन घर में फिटकरी, समुद्री नमक और देसी गाय के गौमूत्र को मिलाकर पोंछा लगाएं। इसके बाद घर में गुग्गल की धूप दें।
  • कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नाग पंचमी के दिन नागदेवता के मंदिर या फिर शिव मंदिर में जाकर झाड़ू लगानी चाहिए। साथ ही मंदिर की सीढ़ियों पर यदि 10 दिनों तक पोंछा लगाया जाए तो कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button