तस्वीरें

Highest Shivling In India: भारत में इन जगहों पर मौजूद हैं सबसे ऊंचे शिवलिंगम, अनोखा है इनके अभिषेक का तारीका, जानें क्या है खासियत

Highest Shivling In India: लिंगम भगवान शिव का प्रतिनिधित्व करता है जिनका उपयोग मंदिरों में पूजा के लिए किया जाता है। शिव लिंगम ऊर्जा और क्षमता का प्रतीक है। शिवलिंगम भारत में अधिकतर मंदिरों में आप देख सकते हैं।

Highest Shivling In India: क्या भारत के सबसे बड़े शिवलिंग के बारे में जानते हैं आप?

शिव महाकाल हैं, वे महादेव हैं, आदिदेव, शंकर, मृत्युंजय, महारुद्र, विषधर, नीलकंठ, काल भैरव भी वे हीं हैं। भारत का शायद ही ऐसा कोई राज्य है, जहां शिव ही आराधना नहीं होती है। सदियों से लोग महादेव के शिवलिंगम रूप को पूजते आए हैं। देशभर में बने प्राचीन मंदिर इस बात का अटल उदाहरण हैं। भगवान शिव की आराधना का पावन माह सावन चल रहा है। कहते हैं कि इस समय ​महादेव के दर्शन और अभिषेक से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि देश भर में भगवान शिव के अनोखे मंदिरों का निर्माण किया गया है। इनमें से कुछ में बहुत ही खास शिवलिंग स्थापित हैं। शिव लिंगम का अर्थ “शिव का प्रतीक” है। शिव लिंगम की पूजा न केवल भारत और श्रीलंका में बल्कि रोम और दुनिया के अन्य हिस्सों में भी की जाती है। चलिए आज हम आपको इस लेख में भारत के सबसे ऊंचे शिव लिंगम के बारे में बताते हैं –

ये हैं भारत के सबसे ऊंचे शिवलिंगम

अमरनाथ मंदिर, जम्मू और कश्मीर Highest Shivling In India

अमरनाथ मंदिर, जम्मू और कश्मीर

अमरनाथ गुफा मंदिर जम्मू और कश्मीर में स्थित है, जो 3,888 मीटर की ऊंचाई पर भगवान शिव को समर्पित है। इसे हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है। जुलाई-अगस्त में श्रावणी मेला के त्यौहार के आसपास गुफा बर्फीले पहाड़ों से घिरी हुई होती है। 40 मीटर (130 फीट) ऊंचे शिव लिंगम को आइस लिंगम के रूप में जाना जाता है। शिव लिंग की ऊंचाई में हर साल बदलाव देखा जा सकता है। यहां पर बाबा बरफानी के नाम से भी भोलेनाथ की पूजा की जाती है।

भोजेश्वर मंदिर, मध्य प्रदेश Highest Shivling In India

भोजपुर का भोजेश्वर मंदिर भारत के सबसे बड़े शिव लिंगम में से एक के लिए प्रसिद्ध है, 18 फीट ऊंचे शिव लिंगम को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित एक ही चट्टान से तैयार किया गया है। भोजपुर शिव मंदिर मध्य प्रदेश के सबसे अद्भुत मंदिरों में से एक है। यह बेतवा नदी के तट पर स्थित है। माना जाता है कि भोजेश्वर मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी के भोजपुर में परमार राजा “भोज” द्वारा किया गया था।

Read More:- Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर कैसे शुरू हुई गुड़िया पीटने की परंपरा? एक क्लिक में जानें इसका नाग पूजा से क्या है कनेक्शन

कोटिलिंगेश्वर मंदिर, कर्नाटक Highest Shivling In India

कर्नाटक

कर्नाटक के कोटिलिंगेश्वर मंदिर में विशाल शिवलिंग विराजित है। इस शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है। मंदिर में भगवान शिव के ​प्रिय नंदी भी विराजित हैं। नंदी की यह प्रतिमा करीब 40 फीट चौड़ी, 60 फीट लंबी और 35 फीट ऊंची है। आपको बता दें कि बेंगलुरु से कोटिलिंगेश्वर मंदिर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। यहां ट्रेन और रोड से जाया जा सकता है।

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, अरुणाचल प्रदेश Highest Shivling In India

सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, अरुणाचल प्रदेश

जीरो शहर भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थित है और कई वर्षों से विश्व धरोहर स्थल के लिए एक पसंदीदा शहर रहा है। जीरो का सिद्धेश्वर नाथ मंदिर भगवान शिव लिंगम और उनके परिवार की मेजबानी करता है, जिसकी लंबाई लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 22 फीट है। इस मंदिर में भगवान गणेश और देवी पार्वती की सुंदर मूर्तियां भी हैं।

अमरेश्वर महादेव मंदिर, मध्य प्रदेश Highest Shivling In India

अमरेश्वर महादेव मंदिर, मध्य प्रदेश

यह मंदिर मध्य प्रदेश के अनूपपुर में स्थित है और इसमें 11 फीट लंबा शिव लिंग है। यह शिव लिंग एक ही चूने के पत्थर से बना हुआ है। अमरेश्वर मंदिर भी एक अनूठा स्थान है क्योंकि यहां एक ही स्थान पर आपको 12 ज्योतिर्लिंग देखने को मिल जाएंगे। अमरेश्वर महादेव मंदिर बहुत ही सुंदर, और शांत जगह है और यहां का झरना इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। यह स्थान नर्मदा नदी का उद्गम स्थल भी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

बृहदेश्वर मंदिर, तमिलनाडु Highest Shivling In India

बृहदेश्वर मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर शहर में स्थित है, जिसे भारत के सबसे बड़े मंदिर के रूप में जाना जाता है। मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है जिसे महान जीवित चोल मंदिरों के रूप में भी जाना जाता है। ब्रगदेश्वर मंदिर में शिव लिंगम तमिलनाडु में सबसे बड़ा है और इसकी ऊंचाई 13.5 फीट है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर नंदी की मूर्ति भी स्थापित है।

हरिहर धाम मंदिर, झारखंड Highest Shivling In India

हरिहर धाम मंदिर, झारखंड

हरिहर धाम मंदिर में शिव लिंगम 65 फीट की ऊंचाई के साथ दुनिया में सबसे ऊंचा लिंगम है। झारखंड के गिरिडीह में लगभग 25 एकड़ भूमि के साथ विशाल शिव लिंग का निर्माण किया गया है। मंदिर भी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और पूरे भारत से भक्त हर साल श्रावण पूर्णिमा पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए इस स्थान पर आते हैं। इसके अलावा हरिहर धाम कई वर्षों से हिंदू विवाहों के लिए एक लोकप्रिय स्थान बन रहा है।

महेश्वरम श्री शिव पार्वती मंदिर, केरल Highest Shivling In India

‘भगवान के अपने देश’ यानी केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के चेंकल में स्थित है महेश्वरम श्री शिव पार्वती मंदिर। भगवान शिव और पार्वती को समर्पित इस मंदिर में 111.2 फीट की रिकॉर्ड ऊंचाई का शिव लिंगम स्थापित है। कहा जाता है कि करीब आठ मंजिल ऊंचा शिवलिंग मानव शरीर के ऊर्जा केंद्रों का प्रतिनिधित्व करता है। इस शिवलिंग का निर्माण साल 2012 में शुरू किया गया था, जो साल 2018 में पूर्ण हुआ।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button