लाइफस्टाइल

Acidity : खाना खाने के बाद पेट में जलन क्यों होती है, जानें कारण और इसके बचाव के उपाय

पेट में जलन होने को एसिडिटी का लक्षण माना जाता है। अपच और पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण लोग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं।

Acidity : खाना खाने के बाद पेट में जलन की है समस्या, तो करें ये उपाय 


जब पेट के निचले हिस्से में खाना पहुंचकर दोबारा ऊपर फूड पाइप में आने लगता है तो इसी समस्या को गैस्ट्रोइसोफेगल एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है ये पेट में हर्निया होना सामान्य कंडीशन होता है।

असंतुलित खाने-पीने से एसिडिटी –

असंतुलित खानपान और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण लोगों में एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे मे  पेट में गैस बनने की समस्या और एसिडिटी से लगभग हर व्यक्ति परेशान होता है। कई लोगों में ये समस्या  बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं जिसकी वजह से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। ज्यादातर लोगों में यह समस्या व्यस्त दिनचर्या और गलत समय पर भोजन करने की वजह से होती है। ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा मसालेदार भोजन करते हैं उन्हें इस समस्या का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। पेट में जलन होने को एसिडिटी का लक्षण माना जाता है। अपच और पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण लोग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित होते हैं।

Read more: Healthy Drinks For Glowing Skin: रोज सुबह उठकर पिएं ये 4 स्पेशल ड्रिंक, दाग-धब्बे और झुर्रियों से मिलेगा छुटकारा

खाना खाने के बाद पेट में जलन की समस्या के मुख्य कारण –

पाचन तंत्र के कमजोर होने के कारण से पेट मे जलन होती है।

ब्लोटिंग और एसिडिटी की वजह से।

बहुत ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन का सेवन करना।

सही समय पर भोजन न करने की वजह से।

फूड प्वाइजनिंग के कारण पेट में जलन की समस्या।

प्रेगनेंसी के दौरान एसिड रिफ्लक्स की वजह से।

खाना खाने के बाद जलन की समस्या को दूर करने के लिए उपाय –

खाना खाने के बाद पेट में जलन की समस्या दूर करने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन  करना बहुत फायदेमंद साबित होता है।

एलोवेरा जूस पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और  इसके कई फायदे भी होते है।खाने का ना पचना  और एसिडिटी की समस्या में सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीने से फायदा होता है।

खाली पेट गुड़ का सेवन करने से आपको पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या से निजात मिलता है। खाना खाने के बाद पेट में जलन होने पर एक टुकड़ा गुड़ का खाना चाहिए। इसके लिए खाना खाने के बाद गुड़ को मुंह में रखकर कुछ देर तक चूसते रहना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button