भारत

Noida workers protest: नोएडा में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस की गाड़ी जली; दिल्ली में अलर्ट जारी

Noida workers protest, नोएडा के कई औद्योगिक सेक्टरों में सोमवार को शुरू हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता चला गया और अब यह कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Noida workers protest : Salary Hike को लेकर बवाल, नोएडा में हिंसा, 5 गाड़ियां फूंकी गईं

Noida workers protest, नोएडा के कई औद्योगिक सेक्टरों में सोमवार को शुरू हुआ श्रमिकों का प्रदर्शन धीरे-धीरे उग्र होता चला गया और अब यह कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। सुबह शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दिन चढ़ने के साथ हिंसक रूप लेने लगा, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

वेतन बढ़ोतरी की मांग ने पकड़ा जोर

जानकारी के अनुसार, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों से हजारों की संख्या में श्रमिक लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन और अन्य मांगों को लेकर एकजुट हुए थे। शुरुआत में उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांगों को रखा, लेकिन कुछ ही समय में यह प्रदर्शन बेकाबू हो गया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें उचित वेतन और बेहतर कामकाजी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, जिसके चलते वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए।

आगजनी और पथराव से बिगड़े हालात

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने हिंसक रुख अपना लिया। पुलिस की दो गाड़ियों सहित कुल पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। कई स्थानों पर पथराव की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे सुरक्षा बलों को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।नोएडा के फेज-2 और सेक्टर-60 जैसे इलाकों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस दौरान आम लोगों में भी डर और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

फैक्ट्रियों में घुसकर की तोड़फोड़

प्रदर्शन के दौरान कुछ अराजक तत्व भी भीड़ में शामिल हो गए, जिन्होंने स्थिति को और बिगाड़ दिया। फेस-2 के हाजरी कॉम्प्लेक्स में जो भी फैक्ट्री खुली मिली, वहां प्रदर्शनकारियों ने घुसकर तोड़फोड़ की।बताया जा रहा है कि कुछ कंपनियों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया, जहां संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। इसी क्रम में भाजपा नेता संजय बाली की फैक्ट्री में भी प्रदर्शनकारी घुस गए और वहां जमकर उत्पात मचाया।

Read More: World Outlander Day 2026: जानिए कब और क्यों मनाया जाता है यह खास दिन

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश

इस पूरे घटनाक्रम के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को सम्मानजनक वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

नोएडा में बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Delhi Police ने एहतियात के तौर पर राजधानी के बॉर्डर इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।नोएडा से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खासकर उत्तर प्रदेश से लगने वाले बॉर्डर पॉइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

बॉर्डर पर सख्त जांच और बैरिकेडिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।मुख्य बॉर्डर पॉइंट्स पर बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है और रैपिड रिस्पॉन्स टीमों के साथ अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है। इससे किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

Read More: Ramayana Teaser: भव्य सेट, शानदार VFX और Ranbir Kapoor का दमदार अंदाज़

लगातार निगरानी और समन्वय

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार हालात की निगरानी की जा रही है।दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच भी समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।नोएडा में श्रमिकों का यह उग्र प्रदर्शन न सिर्फ औद्योगिक व्यवस्था के लिए, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती बन गया है। जहां एक तरफ श्रमिक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button