Air Taxi In Dubai: दुबई की नई एयर टैक्सी सेवा क्या है? किराया और रूट्स की पूरी जानकारी
Air Taxi In Dubai, Dubai हर साल लाखों भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां की चमचमाती इमारतें, लग्जरी लाइफस्टाइल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों को अपनी ओर खींचता है।
Air Taxi In Dubai : ट्रैफिक से छुटकारा! दुबई में Air Taxi से मिनटों में पहुंचें मंजिल
Air Taxi In Dubai, Dubai हर साल लाखों भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां की चमचमाती इमारतें, लग्जरी लाइफस्टाइल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों को अपनी ओर खींचता है। हालांकि, दुबई को महंगा शहर माना जाता है और यहां आने-जाने तथा घूमने में अच्छा-खासा खर्च हो जाता है। ऐसे में पर्यटक अक्सर ऐसे विकल्प तलाशते हैं, जिनसे समय और पैसा दोनों की बचत हो सके।इसी कड़ी में दुबई जल्द ही एयर टैक्सी सेवा शुरू करने जा रहा है। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी, जो कम समय में ज्यादा जगहें घूमना चाहते हैं।
कब शुरू होगी दुबई एयर टैक्सी सेवा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2026 में दुबई में कमर्शियल इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवा शुरू की जा सकती है। यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो जाती हैं, तो यह दुनिया की पहली पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी सेवाओं में से एक होगी। इस परियोजना के तहत शुरुआत में चार स्थानों पर “वर्टीपोर्ट” बनाए जा रहे हैं। वर्टीपोर्ट विशेष स्टेशन होते हैं, जहां एयर टैक्सी सीधे ऊपर-नीचे (वर्टिकल) टेकऑफ और लैंडिंग कर सकती है।
कहां बनेंगे वर्टीपोर्ट?
1. दुबई मॉल क्षेत्र
Dubai Mall की पार्किंग में वर्टीपोर्ट बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे Burj Khalifa इलाके को सीधा हवाई कनेक्शन मिलेगा।
2. पाम जुमेराह
Palm Jumeirah स्थित लग्जरी होटल Atlantis The Royal की छत पर भी वर्टीपोर्ट बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे पर्यटक सीधे बीच और रिसॉर्ट तक पहुंच सकेंगे।
3. दुबई मरीना
Dubai Marina इलाके में American University in Dubai की पार्किंग में टेकऑफ स्पेस बनाने की योजना है। यहां से बिजनेस हब Dubai Internet City तक पहुंचना आसान होगा। इन स्थानों के जरिए एयरपोर्ट, टूरिस्ट स्पॉट और रिहायशी इलाकों को तेज और सीधा कनेक्शन देने की योजना है।
एयर टैक्सी की खासियत क्या होगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सेवा में Joby Aviation की “Joby S4” इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का इस्तेमाल किया जाएगा।
- यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी
- एक पायलट और चार यात्री बैठ सकेंगे
- अधिकतम गति लगभग 320 किमी प्रति घंटा
- एक बार चार्ज में लगभग 160 किमी की उड़ान
- 45 मिनट का सफर करीब 15 मिनट में पूरा
इसका मतलब है कि शहर के ट्रैफिक से बचते हुए कम समय में लंबी दूरी तय की जा सकेगी।
Read More: Tarique Rahman Profile: कौन हैं बांग्लादेश के संभावित नए प्रधानमंत्री?
क्या होगा किराया?
फिलहाल आधिकारिक किराया घोषित नहीं किया गया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार एक राइड का किराया करीब 350 AED बताया जा रहा है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 8,600 रुपये के आसपास बैठता है। अगर आप दुबई में 2 से 3 दिनों की ट्रिप प्लान कर रही हैं और एयर टैक्सी से 3–4 प्रमुख स्थानों तक यात्रा करती हैं, तो अनुमानित खर्च 25,000–35,000 रुपये तक हो सकता है। हालांकि यह केवल संभावित अनुमान है, अंतिम किराया लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होगा।
पर्यटकों को क्या होगा फायदा?
- ट्रैफिक से छुटकारा
- समय की बचत
- लग्जरी अनुभव
- प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सीधा कनेक्शन
दुबई जैसे व्यस्त शहर में यह सेवा खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स और शॉर्ट ट्रिप पर आने वाले पर्यटकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
तारीफ करते हैं बल्कि मुश्किल समय में भी आपके साथ खड़े रहते हैं।
Read More: JEE Main 2026 Result Update: Session 1 रिजल्ट अब 16 फरवरी को आएगा छात्रों के लिए बड़ा अपडेट
2–3 दिन की ट्रिप में कैसे आएगी काम?
अगर आप दुबई केवल वीकेंड या 2–3 दिनों के लिए जा रही हैं, तो एयर टैक्सी के जरिए आप कम समय में ज्यादा जगहें देख सकती हैं। जैसे—बुर्ज खलीफा क्षेत्र, पाम जुमेराह, दुबई मरीना और अन्य प्रमुख लोकेशन। इससे सड़क पर घंटों बिताने की बजाय आप कम समय में यात्रा पूरी कर सकेंगी और बाकी समय घूमने-फिरने या शॉपिंग में लगा सकेंगी। दुबई की आने वाली एयर टैक्सी सेवा पर्यटन और शहरी यात्रा के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है। हालांकि यह सुविधा शुरुआत में महंगी लग सकती है, लेकिन समय की बचत और लग्जरी अनुभव इसे खास बनाते हैं।अगर आप भविष्य में दुबई यात्रा की योजना बना रही हैं, तो यह नई सेवा आपके ट्रिप को और भी यादगार बना सकती है। आधिकारिक लॉन्च और किराए की घोषणा के बाद यह साफ होगा कि आम पर्यटकों के लिए यह कितना किफायती विकल्प साबित होगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







