Aaj Ka Rashifal: महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत सफल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी
आज मित्रों या टीम के साथ काम करके लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। करियर में नई भूमिका या अवसर का योग है। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा। विश्वास व प्रेम से अपने प्रिय दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं आप। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़गी। किसी कार्य में असन्तोष रह सकता है।
Aaj Ka Rashifal: किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा और मन हल्का होगा।
Aaj Ka Rashifal: आज रविवार 7 दिसम्बर 2025 है आज का दिन आशा, पुनः शुरुआत, नई ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता देने वाला है। पुनर्वसु नक्षत्र “वापस उजाले में लाने”, “नई दिशा देने” और “जीवन में सकारात्मक बदलाव” का प्रतीक है। गुरु का मिथुन में होना आज दिमाग को तेज़, संवाद को प्रभावशाली और अवसरों को खुला रखता है। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में आज ही जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।
मेष 9,12,3
आज नई शुरुआतों के लिए बेहद शुभ दिन है। किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा और मन हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में सीखने तथा नए विचार अपनाने से सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन भी सकारात्मक रहेगा। लेखन के क्षेत्र के लागों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। Transfer order मिल सकता है।
वृषभ – 8,11,2
आज आर्थिक मामलों में बढ़िया सुधार दिखेगा। यदि कोई पुराना पैसा अटका है, तो मिलने की संभावना बढ़ेगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा। नई योजना पर काम शुरू करने का उत्तम समय। पुराने समान से profit होता दिख रहा है। cheating और accident से बच कर रहें।
मिथुन – 7,10,1
आज आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी। करियर में नई दिशा मिलेगी। शिक्षा, लेखन और संचार क्षेत्र में बड़ी प्रगति। प्रेम जीवन में स्पष्टता आएगी। नाम और यश मिल सकता है आज। । समाज में आगे रह कर, सबके साथ मिल कर काम करेंगे आप।
कर्क 6,9,12
आज आपकी भावनाएँ संतुलित रहेंगी और घर-परिवार से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। किसी पुराने रिश्ते में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति भी अनुकूल रहेगी। समाज सेवा पर धन खर्च कर सकते हैं आप । उच्च शिक्षा के विद्यार्थीयों को बाधा आ सकती है। गुप्त तरीकों से सफलता मिलती दिख रही है। गलत खान-पान से बचें।
सिंह 5,8,11
आज मित्रों या टीम के साथ काम करके लाभ मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। करियर में नई भूमिका या अवसर का योग है। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा। विश्वास व प्रेम से अपने प्रिय दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं आप। कला के क्षेत्र में रुचि बढ़गी। किसी कार्य में असन्तोष रह सकता है।
कन्या 4,7,10
आज करियर में प्रगति का दिन रहेगा। वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत सफल रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवन साथी के साथ आज आप ससुराल में समय बिता सकते हैं।
तुला 3,6,9
भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा, शिक्षा, और नए अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में गहराई और समझ बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिर सुधार आएगा। कोई important document या agreement sign कर सकते है आप। खान-पान का ध्यान रखें रोग बढ़ सकता है। जरूरत से ज्यादा सोच विचार करेंगें आज आप।
Read More: Old Rock Day: ओल्ड रॉक डे 2025, जब पूरी दुनिया मनाती है प्राचीन चट्टानों की विरासत
वृश्चिक – 2,5,8
आज जीवन में किसी बड़े रहस्य का समाधान मिलेगा। संपत्ति, निवेश या गुप्त मामलों में लाभ। रिश्तों में गहराई बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।याद रखें कि एक चुप सौ को हराता है, तो नपे तुले शब्दों अपनी बात किसी के भी सामने रखें। अपमानजनक परिस्थितियों से बचें।
धनु – 1,4,7
आज पार्टनरशिप और रिश्तों के लिए बेहतरीन दिन। किसी महत्वपूर्ण संबंध में प्रगति होगी। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ। भावनाएँ संतुलित रहेंगी। पड़ोसीयों या रिश्तेदारों के साथ समय अच्छा बीतेगा। विरोधी हावी हो सकते हैं।
मकर 12,3,6
आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सफलता रहेगी। दिनभर काम आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। गुप्त योजना के तहत आप लोन ले सकते हैं। खाई चीजें था कोई एसी वस्तु जिसे आप रख कर भूल गये हों, मिल सकती है। आमदनी और खर्च सम रहेंगें। Transfer order मिल सकता है।
कुम्भ – 11,2,5
आज रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए बेहद लाभकारी दिन। आर्थिक स्थिति में भी सुधार।
जिनकी commission due है उनको आज commission मिल जायेगी। Shopping दिल खोल कर सकते हैं आप।
मीन – 10,1,4
आज अंतर्ज्ञान प्रबल रहेगा और परिवार में सौहार्द बना रहेगा। किसी पुराने रिश्ते से जुड़े मुद्दे का हल मिलेगा। करियर में नई शुरुआत के योग। साहस और planning के साथ आगे बढ़े सफलता मिलेगी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







