Aaj Ka Rashifal: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र देगा अपराजेय संकल्प, आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्म
आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहा है और सूर्य अपनी ही राशि वृश्चिक में स्थित है, जिससे दिन बेहद ऊर्जावान और निर्णायक बन रहा है। यह संयोग आत्मविश्वास, नेतृत्व, कर्मशीलता और महत्वाकांक्षा को बढ़ाता है। आज मेहनत का फल मिलेगा और कई राशियों के लिए बड़े अवसर बन रहे हैं। आइए जानें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal: महत्वाकांक्षा, दृढ़ निर्णय और कर्मफल का दिन जानें मेष से मीन तक पूरी भविष्यवाणी
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहा है, जिसका स्वामी है सूर्य। और सूर्य स्वयं वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। यह संयोग दिन को बनाता है
✨ गहन सोच वाला
✨ दृढ़ निर्णय लेने वाला
✨ महत्वाकांक्षा में वृद्धि करने वाला
✨ और कर्म तथा नेतृत्व से परिणाम देने वाला दिन।
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र “अपराजेय संकल्प” देता है आज आपकी मेहनत का फल स्पष्ट दिखेगा। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में आज ही जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।
मेष 5,8
आज मनन का समय है, सबसे हट कर अपने आप से जुड़ें और पिछले incidents आपको क्या सिखाना चाह रहे हैं, ये जानने की चेष्ठा करें। झगड़े झमेलों से दूर रहें। आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। आज परा विद्या में मन लगेगा।
वृषभ 4,7
आज अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं आप। जो अपने जीवन साथी को बहुत समय से वाहन गिफ्ट करना चाह रहे थे, आज ये सम्भव हो पायेगा।
मिथुन 3,6
आज आपकी सफलता की चर्चा हर जगह हो सकती है। एक नया offer letter भी मिल सकता है। जिन लोगों का ट्रांसफर होना है, उन्हें ट्रांसफर आर्डर मिल सकते हैं।
कर्क 2,5
कला से जुड़ी कुछ महंगी वस्तुएं आप आज खरीद सकते हैं। जिनको commission cheque मिलना है उन्हें आज ये अमाउंट मिलता दिख रहा है। संगीतकार आज अपने लिए कोई वाद्य खरीद सकते हैं। आज manifestation का दिन है।
सिंह 1,4
मां के साथ समय बिताने आज मन को शांति मिलेगी। अपनी प्लांनिंग के अनुसार आज अपने कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। अपनी क्षमताओं और शक्तियों का विस्तार करते दिख रहें हैं आप। आज साहस भरे कार्य कर सकते हैं।
कन्या 12,3
आज आप में से कुछ लोग अंग दान करने का मन बना सकते हैं। छुपा खजाना खो सकता है या कोई कीमती वस्तु हाथ से निकल सकती है। अगर किसी भी मित्र से या रिश्तेदार से बात चीत बंद है तो हमेशा के लिए आप उससे अलग हो सकते हैं।
तुला 11,2
आज लाभ का दिन है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। क्लब में मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। हर कार्य मे सफलता मिलती दिख रही है, मौके का लाभ उठाएं।
Read More: Swami Shraddhanand: 23 दिसंबर, स्वामी श्रद्धानंद की शहादत और उनकी अमर विरासत
वृश्चिक 10,1
आज यश, मान सम्मान सब मिलता दिकन रहा है। जिनकी promotion होनी है, उनकी प्रोमोशन हो जाएगी। जो कुछ भी आपको मिलता है उसकेलिए परम् पिता परमेश्वरनका अवश्य धन्यवाद करें।
धनु 9,12
समाज सेवा के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। उच्च अधिकारियों कसे गुप्त सम्बन्ध बनेंगें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना छाहते हैं, उनकी मनोकामना पूरी होती दिख रही है।
मकर 8,11
मन चाहे कामों में अड़चनें आ सकतीं हैं। अपने इष्ट से जुड़ें, अथवा लिटा की शरणागति हों जाएँ। किसी भी समस्या को समस्या न मान कर उस पर विचार करें कि उसे कैसे सुलझा सकते हैं।
कुम्भ 7,10
समाज सेवा के कार्यों में व्यस्त रहेंगें। जीवनसाथी के साथ अपनी सास से मिलने जा सकते हैं आज आप।
मीन 6,9
पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई रोग आज बढ़ सकता है। स्ट्रांग दवाइयों का reaction हो सकता है, एलर्जी से बचने के लिए ॐ घृणि सूर्याय नमः मन्त्र का 108 बार जप करें।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







