काम की बातभारत

Delhi Metro stations: सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम हुए बदलाव

Delhi Metro stations, दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को और अधिक सहज और स्थानीय पहचान के अनुसार प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की महत्वपूर्ण घोषणा की।

Delhi Metro stations : दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव, CM रेखा गुप्ता ने तीन स्टेशनों के नए नाम किए घोषित

Delhi Metro stations, दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को और अधिक सहज और स्थानीय पहचान के अनुसार प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को तीन मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने की महत्वपूर्ण घोषणा की। इनमें एक मौजूदा स्टेशन और दो निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। इस फैसले को स्थानीय लोगों की मांगों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मौजूदा पीतमपुरा स्टेशन का नया नाम मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि मौजूदा पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का मानना था कि स्टेशन का नाम उसके लोकेशन को सही तरीके से दर्शाता नहीं है, इसलिए सरकार ने क्षेत्र की सही पहचान को महत्व देते हुए यह बदलाव किया।

निर्माणाधीन स्टेशनों के नाम में बड़ा परिवर्तन

सरकार ने दो निर्माणाधीन मेट्रो स्टेशनों के नाम भी बदलने की घोषणा की। इनमें से पहला स्टेशन, जो VIPS कॉलेज के पास बनाया जा रहा है, उसका पूर्व नाम पीतमपुरा नॉर्थ मेट्रो स्टेशन था। इसे अब बदलकर हैदरपुर गाँव मेट्रो स्टेशन कर दिया गया है। दूसरा प्रस्तावित स्टेशन, जो क्यूयू-ब्लॉक में स्थित है, अब नॉर्थ पीतमपुरा–प्रशांत विहार मेट्रो स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।

स्थानीय लोगों की मांग पर हुआ बड़ा बदलाव

हैदरपुर गाँव के निवासियों ने हाल ही में निर्माणाधीन पीतमपुरा नॉर्थ स्टेशन के नाम पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि यह स्टेशन पूरी तरह हैदरपुर गांव की भूमि पर बनाया जा रहा है, इसलिए इसका नाम गाँव के अनुसार होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जनता की मांग को स्वीकार किया और स्टेशन का नया नाम हैदरपुर गांव मेट्रो स्टेशन करने की घोषणा की। इस फैसले के बाद निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

हैदरपुर गाँव में रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश यात्रा का स्वागत

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को हैदरपुर गाँव में आयोजित एक समारोह में पहुंचीं जहाँ उन्होंने रेजांगला युद्ध के वीर शहीदों की स्मृति में निकाली जा रही पवित्र रज कलश यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे देश में “राष्ट्र प्रथम” की भावना का संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हैदरपुर की धरती स्वयं को सौभाग्यशाली मानती है कि वीर शहीदों की पवित्र स्मृति यहाँ पहुंची है। यह आयोजन क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा।

Read More: Khatron Ke Khiladi 15: Rohit Shetty ने किया कन्फर्म! 2026 में लौट रहा है Khatron Ke Khiladi 15

हैदरपुर गाँव—परंपरा और आधुनिकता का संतुलित प्रतीक

रेखा गुप्ता ने कहा कि हैदरपुर गाँव अब विकसित हो रही नई दिल्ली की पहचान बनता जा रहा है। यहाँ पारंपरिक मूल्यों का सम्मान भी होता है और आधुनिक सुविधाओं को उच्च प्राथमिकता भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि मैक्स अस्पताल रोड के चौड़ीकरण और अंडरपास के निर्माण का कार्य भी तेज़ी से जारी है। इससे क्षेत्र के निवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधाएँ मिलेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। इस मौके पर स्थानीय विधायक दीपक चौधरी भी मौजूद रहे।

Read More: Sholay Re Release: 50 साल बाद दर्शकों के लिए खुशखबरी, शोले दोबारा सिनेमाघरों में होगी रिलीज

शालीमार बाग में धार्मिक कार्यक्रमों में हुई शामिल

हैदरपुर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के बीटी ब्लॉक में आयोजित श्री राम कथा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने के लिए समाज के सभी वर्गों का एकजुट होना दर्शाता है कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएँ हमें जोड़ती हैं और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राम कथा और रुक्मिणी विवाह कार्यक्रम भक्ति, एकता और प्रेम का सुंदर संगम हैं। इसके बाद वह शालीमार बाग के एडी ब्लॉक स्थित कात्यायनी माता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यह पावन स्थल हमेशा शांति, सकारात्मकता और ऊर्जा प्रदान करता है।

नए मेट्रो नामों से बढ़ेगी यात्रा सुविधा और स्थानीय पहचान

सरकार का यह कदम न केवल यात्रियों की यात्रा को सहज और सुगम बनाएगा बल्कि स्थानीय क्षेत्रों की पहचान को भी मजबूत करेगा। नए नाम स्पष्ट स्थान संकेतों के कारण यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएंगे। इन परिवर्तनों से दिल्ली की मेट्रो प्रणाली और अधिक व्यवस्थित और उपयोगकर्ता–अनुकूल बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button