Aaj Ka Rashifal: विशाखा नक्षत्र का शक्तिशाली योग, 12 राशियों के लिए भाग्य और अवसरों का खास दिन
आज चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में गोचर कर रहा है और गुरु कर्क राशि में उच्च अवस्था में होने के कारण बेहद शुभ संयोग बना है। यह योग आपके जीवन में भाग्य, विकास, आध्यात्मिकता और दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर दे सकता है। जानिए 12 राशियों में से आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव करियर, धन, प्रेम, परिवार और सेहत से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी।
Aaj Ka Rashifal: विशाखा नक्षत्र में चंद्रमा, आपकी राशि पर कैसा असर?
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में है, जिसका स्वामी है बृहस्पति (गुरु) और गुरु स्वयं कर्क राशि में उच्च अवस्था में स्थित हैं। यह शक्तिशाली संयोग दिन को बनाता है भाग्यशाली, विकासोन्मुख, धार्मिक व नैतिक सोच से प्रेरित, तथा लंबी दूरी की योजनाओं को आगे बढ़ाने वाला। मेरा मानना है कि भविष्य रेत पर लिखा होता है, तो इसीलिए ये और भी जरूरी हो जाता है कि हम अपने कल के बारे में आज ही जानें। आइए शुरू करतें हैं मेष राशि से।
मेष 9,12,4
आज भाग्य आपका साथ देगा। किसी बड़े काम की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण उपलब्धि के संकेत हैं। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा।
वृषभ 8,11,3
आज वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज अन्तर यात्रा करें या किसी बड़े बुजुर्ग की शरणागति हो जाइए। घर से बाहर जाना टाल दीजिए। कोई भी गैर कानूनी काम न करें। will बना सकते हैं आज आप।
मिथुन 7,10,2
आज वाणी और बुद्धि का अच्छा उपयोग करेंगे। बातचीत से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सराहना होगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित पद से लाभ होता दिख रहा है। मान सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक रिश्तों से लाभ। सरकारी अनुमोदन या approval मिल सकता है।
कर्क 6,9,1
आज का दिन अत्यंत शुभ है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सफलता और उपलब्धि मिलने से मन को आन्तरिक खुशी मिलेगी। मेहनत रंग लाएगी।
सिंह 5,8,12
आज मन शांत और केंद्रित रहेगा। किसी पुराने काम में प्रगति होगी। परिवार में समृद्धि के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। आपसी विश्वास टूट जाने को वृजह से कोई एक सुन्दर सा रिश्ता टूट सकता है। सच्चाई से रिश्ते निभाएं ।
कन्या 4,7,11
मित्रों से सहयोग मिलेगा। टीमवर्क सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मनचाही वस्तुएं खरीदेंगे। वाहन को या उपकरणों को मरम्मत करा सकते हैं आज आप ।
तुला 3,6,10
आज करियर में बड़ा लाभ या पद वृद्धि के संकेत हैं। आपकी योजनाएँ सफल होंगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। अपनी योजना के अनुसार खड़ा किया गया व्यापार अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा अच्छा सिद्ध हो सकता है।
वृश्चिक 2,5,9
शान्त और मुलायम वाणी से आप आज किसी का भी दिल जीत सकते हैं। महंगे उपहार या पैतृक सोना आज आपको मिल सकता है। धर्म के कार्यों में मन लगेगा। देव कृपा से आज आपको किसी रोग से छुटकारा मिल जायगा । भाग्य पूरी तरह साथ देगा। यात्राएँ शुभ रहेंगी। शिक्षा, अनुसंधान और आध्यात्मिक मामलों में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
धनु 1,4,8
आज हर कार्य में मेहनत करनी पड़ सकती है। सारा दिन उदासी महसूस हो सकती है। माँ की सेहत का ख्याल रखें। वाहन चलाने से बचें। शिक्षा में बाधा आ सकती है। घर का सामान अथवा फर्नीचर मरमत करवाने से लाभ होगा।
मकर 12,3,7
रिश्तों और साझेदारी में मजबूती आएगी। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। अगर आपने लोन ले रखा है तो आज उसकी recovery के लिए फ़ोन आ सकता है।
कुंभ 11,2,6
आज दिन स्वास्थ्य, काम और दिनचर्या सुधारने के लिए उत्तम है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य आपके साथ है। संघर्ष के बावजूद सफलता मिल जाएगी। अगर किसी रोग का पता नहीं चल पा रहा था तो आज पता चल जायेगा।
मीन 10,1,5
आज रचनात्मकता और प्रेम दोनों मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। कला से, खेल से, व पूजा-पाठ से जुड़े लोगों लिए दिन अच्छा जायेगा। आज अपनी संतान के लिए या अपने किसी कार्य कौशल के सुधारने के लिए सोच सकते हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com






