11 दिन बाद भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी!
आज एमसीडी हड़ताल का 11वां दिन है और दिल्ली में एमसीडी सफाई कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। वहीं एमसीडी के डॉक्टरों ने हडताल खत्म कर दी है। सफाई कर्मचारी आज भी शाहदरा और दिल्ली की कुछ जगहों पर प्रदर्शन कर रहे है।
सफाई कर्मचारियों ने रेल भवन से लेकर वित्त मंत्री ‘अरुण जेटली’ के घर तक मार्च निकाली। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने वेतन के लिए उत्तरी और पूर्वी नगर निगम दोनों को 300 करोड़ रूपये लोन देने का आश्वासन भी दिया है।
साथ ही हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हड़ताल कर रहे एमसीडी कर्मचारियों को उनके काम पर लगने को कहा है और अंतरिम आदेश में दिल्ली पुलिस से कहा है कि निजी सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।