मौसम अपडेट

Uttarakhand Chamoli Landslide: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन, हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग सहित कई सड़कें बंद

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। लामबगड़ नंदप्रयाग सोनाला और बैराज कुंज में सड़क बंद हो गई है। साकोट-नंदप्रयाग वैकल्पिक मार्ग भी बंद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Chamoli Landslide: उत्तराखंड में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश, भरभराकर गिर रहे पहाड़


Uttarakhand Chamoli Landslide: भारी बारिश के कारण शनिवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ, जिससे लामबगड़, नंदप्रयाग, सोनाला और बैराज कुंज में सड़क ब्लॉक हो गई है। भूस्खलन के कारण साकोट और नंदप्रयाग के बीच वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो गया है। चमोली पुलिस ने एक बयान में कहा, “जिले में भारी बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन देखने को मिला है, जिससे सड़क कई बार ब्लॉक हो चुकी है। सुरक्षा के लिए चमोली पुलिस यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने का काम कर रही है।

हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग सहित कई सड़कें बंद

इस बीच, नैनीताल जिले में लगातार बारिश ने शेरनाला क्षेत्र में पानी के ओवरफ्लो के कारण हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग सहित कई सड़कें बंद कर दी हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और स्थिति में सुधार होने तक यात्रा करने से बचें।

दो दिनों से हो रही लगातार बारिश

आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन (अवदाब) सिस्टम से उत्तराखंड के मौसम में अचानक से आए बदलाव के चलते दो दिन तक लगातार बारिश हुई। दो दिनों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री गिरावट के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दोनों ही दिन रात के तापमान में कोई खास असर नहीं देखा गया।

Read More; Heavy Rain In Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बारिश ने जीवन को किया अस्त-व्यस्त, वहीं गुजरात में बाढ़ ने लिया विकराल रूप

भरभराकर गिरा पहाड़

भूस्खलन की घटनाओं के कई ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसे देखने से ही लोगों की रूह कांप जाती है। वही गनीमत रही है कि हादसे के समय लोग सतर्क हो गए। हादसे के बाद से सड़क पूरी तरह से जाम हो गया। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से धारचूला से 16 किलोमीटर दूर टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय हाईवे पर स्थित राउती पुल के पास भूस्खलन हो गया था। भूस्खलन में पहाड़ी का एक विशालकाय चट्टान टूटकर काली नदी में गिर गई थी। पहाड़ी के विशालकाय चट्टान गिरने से चारों धूलमय वातावरण हो गया था।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button