विदेश

पकड़ा गया पेरिस हमलों का मास्टरमाइंड, ओबमा ने दी बधाई

पिछले साल पेरिस में हुए आतंकी हमले के प्रमुख संदिग्ध आंतकी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम अबदेसलाम बताया जा रहा है। पुलिस ने ब्रुसेल्स के मोलेनबीक में एक छापेमारी के दौरान इसे गिरफ्तार किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बेल्जियम व फ्रांस को इस गिरफ्तारी के लिए बधाई दी है।

brussel_s

इस छापेमारी में एक आदमी के जख्मी होने की भी खबर है। वहीं इस गोलीबारी में अबदेसलाम भी जख्मी हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के बाद बेल्जियम के विदेश मंत्री ने कहा कि हमने उसको पकड़ लिया है।

13 नवंबर को पेरिस में हुए आतंकी हमलों का मुख्य मास्टरमाइंड इसे बताया जा रहा हैष इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। इस हमले में करीब 150 लोग मारे गए थे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button