विदेश
अंतिम प्राइमरी में हिलेरी क्लिंटन की जीत
![](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/05/Hillary_Clinton.jpg)
डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका की राजधानी वॉशिगंटन में जीत हासिल कर ली है। यहां उन्होंने ने अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स से जीत हासिल की है। इसी के साथ हिलेरी डेमोक्रेटिक पार्टी की मजबूत दावेदार बन गई है। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंदी बन चुकी है।
अगले महीने फिलाडेल्फिया में होने वाली बैठक में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से क्लिंटन की उम्मीदवारी का ऐलान किया जाएंगा
हिलेरी क्लिंटन
जीत का बाद हिलेरी ने अपने प्रतिद्वंदी बर्नी सैंडर्स से मुलाकात की ताकि दोनों के बीच का मतभेद कम हो सके। मुलाकात के दौरान हिलेरी ने बर्नी से एकजुट होकर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लड़ने का प्रस्ताव रखा।।
जीत के साथ ही हिलेरी ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि ट्रंप की नीतियां विभाजनकारी हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at