विदेश

फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर के सामने

फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट के तहत पाकिस्तान सेना के अत्याचार के खिलाफ के संयुक्त राष्ट्र के न्यूयॉर्क हेडक्वार्टर के सामने प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के द्वारा बलूचिस्तान में किए जा रहे मानवाधिकार के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई है।

बता दें, प्रदर्शनकारियों ने प्लेकार्ड्स के साथ विरोध किया है। प्रदर्शनकारियों का यह कहना है, कि संयुक्त राष्ट्र में कोई भी देश बलूचिस्तान के मुद्दों पर आवाज क्यों नहीं उठाता है। पाकिस्तान के द्वारा हो रहे अत्याचार के खिलाफ केवल बलूच लोग आवाज उठा रहे हैं।

baloch-protestblur_

फ्री बलूचिस्तान मूवमेंट

बलूच के सामाजिक कार्यकर्ता का यह कहना है, कि हर दिन पाकिस्तान की आर्मी बलूची के लोगों पर गन और मोर्टार से हमला करती है और 1000 से भी अधिक घरों को पाकिस्तानी सेना आग लगा चुकी है।

आप को बता दें, इन अत्याचारों को दुनिया के सामने लाने के लिए बलूच मूवमेंट जर्मनी, लंदन, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन कर चुका है और अब संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शन कर रहा है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button