विदेश

तीन साल में पाक से भारत आए 14.36 अरब डॉलर!

विश्व बैंक के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन सालों में पाकिस्तान से भारत में करीब 14.36 अरब डॉलर का रेमिटेंस (मनीऑर्डर) आया है। हालांकि विश्व बैंक ने खुद ही यह भी कहा है कि यह वास्तविक सरकारी आंकड़ा नहीं है, बल्कि केवल अनुमान लगाया गया है।

2016 में विश्व बैंक की आव्रजन और रेमिटेंस फैक्ट्स बुक के मुताबिक, भारत 2015 में सबसे ज्यादा मनीआर्डर प्राप्त करने वाला देश रहा है।

World-Bank

2015 में भारत में 72 अरब डॉलर का मनीआर्डर आने का अनुमान है। इसके बाद दुसरे नंबर पर चीन (64 अरब डॉलर) और फिर फिलिपींस (30 अरब डॉलर) के स्थान पर रहा है।

विश्व बैंक ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान में रह रहे हैं, उन लोगो ने साल 2015 में भारत को 4.9 अरब डॉलर भेजे है।

जबकि, 2014 में पाकिस्तान से भारत में 4.79 अरब डॉलर और 2013 में 4.67 अरब डॉलर आए हैं। ये आंकड़े थोड़े चौंकाने वाले भी हैं, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच पैसो का लेनदेन काफी सख्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button