वीमेन टॉक

Indian Women Players: बॉक्सिंग मे निकहत ने जीता गोल्ड , जानें और कौन सी महिला खिलाड़ी भारत का नाम कर चुकी हैं रौशन!

Indian Women Players: निकहत से लेकर मैरी कॉम तक , वो पल जब इन महिला खिलाड़ियों ने किया भारत के नाम


Highlights:

. निकहत जरीन इस्तांबुल में खेले जा रहे चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड की जिटपॉग जुतामास को 5 – 0 से एकतरफा हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

. भारत की बेटी निकहत जरीन ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, जानें इन भारतीय महिला खिलाड़ियों की लिस्ट जिन्होंने खेल में किया है भारत का नाम रौशन

Indian Women Players: भारत सभ्यताओं का देश है, संस्कृति का देश है। भारत की महान बेटियाँ भारत का नाम पूरे दुनिया में ऊँचा करती हैं। इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है और वह नाम है निकहत जरीन का। भारत की उभरती हुई मुक्केबाज निकहत जरीन ने महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपने नाम स्वर्ण पदक कर लिया है। निकहत जरीन इस्तांबुल में खेले जा रहे चैंपियनशिप के फाइनल में थाईलैंड की जिटपॉग जुतामास को 5 – 0 से एकतरफा हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

निकहत ने यह स्वर्ण पदक 52 किग्रा भार वर्ग (प्लाई वेट) में जीता है. वह यह कारनामा करने वाली पांचवीं भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं। फाइनल बाउट में जजों ने 30-27, 29-28, 29-28, 30-27, 29-28 से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में वोट किया।

फाइनल में शानदार जीत के साथ ही जरीन ने इस टूर्नामेंट में अपने हर मुकाबले जीते हैं, जो उनके दबदबे को दर्शाता है। यहाँ सबसे अच्छी बात यह है कि ये मैरी कॉम द्वारा साल 2008 में जीते गोल्ड के बाद भारत का पहला स्वर्ण पदक भी है। वहीं इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत का 10वां गोल्ड मेडल है।

आज हम आपके लिए भारत की उन महिला खिलाड़ियों को लेकर आएं हैं जिन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में ऊँचा किया है

मुक्केबाजी में मैरी कॉम के नाम हैं 6 गोल्ड मेडल

निकहत से पहले मैरी कॉम ने रिकॉर्ड 6 बार ( 2002, 2005, 2006, 2008, 2010, 2018) विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड जीता है। इसके अलावा सरिता देवी ने 2006 में, जेनी आर. एल. लेखा केसी ने इसी टूर्नामेंट में अपने नाम गोल्ड मेडल कर भारत का नाम ऊँचा किया।

कुश्ती में मेडल जीते वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

भारतीय महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक ने साल 2016 के रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। साक्षी भारत की पहली महिला एथलीट हैं जिन्होंने कुश्ती में मेडल जीतकर भारत का नाम ऊँचा किया है।

टोक्यो ओलंपिक में भारत की इस बेटी ने लहराया परचम

टोक्यो ओलंपिक में भारत को पहली कामयाबी मिली। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने रजत पदक जीतकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह पहला पदक था।

ओलंपिक में सिल्वर जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधू हैं। साल 2016 के रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने इतिहास रच डाला था। इस ओलंपिक में सिंधु ने विमेंस सिंगल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल किया।

बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम दुनिया भर में ऊँचा किया। बैडमिंटन में साइना नेहवाल ने भारत को वो गर्जा दिलाया है जिसके लिए हर भारतीय साइना का शुक्रगुजार है।

Read More- बाबा का ढाबा से लेकर जालंधर की सुपरवुमन तक, गौरव वासन कराते है हमे inspiring stories से रुबरु

सबसे पहला पदक इस भारतीय महिला ने जीता

कर्णम मल्लेश्वरी भारत की पहली महिला एथलीट हैं, जिन्होंने ओलंपिक पदक अपने नाम किया।साल 2000 में मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरवान्वित महसूस करवाया। यह ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button