वीमेन टॉक

Age Gap in a marriage: एक शादी में लड़का बड़ा तो AWW लड़की बड़ी तो HAWW ! ये कैसा इंसाफ

Age Gap in a marriage: समाज के उम्र के तानों को चुनौती देती बॉलीवुड की ये महिलायें जिन्होंने बताया प्यार सब कुछ है


Highlights:

  • हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने  हरियाणा की गुरप्रीत कौर से शादी रचाई।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की उम्र में 16 सालों का फासला है।
  • जब बात उम्र की होती है तब हमेशा उम्र लड़कियों की ही देखी जाती है लड़कों को उनका उम्र कोई नहीं पूछता।

Age Gap in a marriage: हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बँधे। उन्होंने हरियाणा की गुरप्रीत कौर से शादी रचाई। गुरप्रीत कौर पेशे से एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वह हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की उम्र में 16 सालों का फासला है। गुरप्रीत कौर की उम्र 32 साल बताई जा रही है और भगवंत मान 48 साल के हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Today (@indiatoday)

जी हां, उम्र में बहुत फासला है। हालांकि उम्र को शादी या दो लोगों के मिलन के पैमाने पर कभी नहीं मापना चाहिए। लेकिन जब बात उम्र की होती है तब हमेशा उम्र लड़कियों की ही देखी जाती है लड़कों को उनका उम्र कोई नहीं पूछता।

हमारे पास बहुत सारे ऐसे उदाहरण हैं जहाँ उम्र के लिए लड़कियों को ये समाज तानें सुनाता आया है चाहे वो सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रोल करना हो या किसी सामुदायिक फंक्शन में लड़की को उसकी उम्र को लेकर बातें सुनाना, ये और अधिक हो जाता है जब बात शादी / विवाह पर आती है।

आपने कई बार अपने आस – पास ऐसी घटनाएं देखी होंगी जहाँ किसी शादी में अगर लड़के की उम्र लड़की से अधिक हो तो समाज उसे दिल से स्वीकारता है लेकिन वहीं अगर किसी शादी में लड़की उम्र में  बड़ी हो तो पूरा समाज उसकी बातें करता है।

हम एक ऐसे समाज में रह रहे हैं जो अपनी राय एक ही चीज के लिए दो रखता है जो कहीं – न – कहीं हम सबके लिए सोचने की बात  है।

हम अधिक दूर नहीं जाते हैं शुरुआत बॉलीवुड से करते हैं।

प्रियंका ने 2018 में खुद से उम्र में दस साल छोटे निक जोनस से शादी की तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उन्हें ये तक कह डाला कि निक ने माँ के उम्र  की लड़की से शादी कर ली।

इनके अलावे कई ऐसी जोड़ियाँ हैं जिनमें लड़की की उम्र लड़के के उम्र से अगर अधिक होती है तो लड़की को इसके लिए बहुत सुनना पड़ता है।

ज्यादा समय पीछे नहीं जाते हैं। बॉलीवुड के प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जिन्हें आये दिन ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kunal khemu fanclub (@kunalkhemu432)

हमारे आँखों के सामने ऐसे कई कपल्स हैं जिन्हें उम्र के फासले को लेकर बहुत कुछ सुनना पड़ा है। कुणाल खेमू और सोहा अली खान में पाँच साल का फासला है। सोहा अली खान कुणाल खेमू से पाँच साल बड़ी हैं। इन्होंने जब सात फेरे लिए उस वक्त इनकी शादी चर्चा का विषय बन गई थी।

लेकिन वहीं जब सैफ और करीना की शादी हुई तब सैफ की उम्र को पुरुष है इतना तो चलता है का टैग देकर सबका मुँह बंद करवा दिया गया। आपको बता दें कि सैफ करीना से 13 साल बड़े हैं।

बिपाशा वसु करण सिंह ग्रोवर से 2 साल बड़ी हैं उसी तरह ऐश्वर्या राय भी अभिषेक बच्चन से दो साल बड़ी हैं। ये वो कुछ ऐसे पर्सनैलिटी हैं जो ट्रोलर्स का शिकार हुए और जहां लड़की को लड़के से अधिक उम्र के लिए ट्रोल किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

प्रीति जिंटा भी उन सेलेब में से हैं जिन्होंने खुद से 10 साल उम्र में छोटे 2016 में अमेरिकी निवासी जेन गुडइनफ से शादी की। जेन प्रीति से 10 साल छोटे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @priti_zinta_official

हमारा समाज लड़कियों के हर कदम पर सवाल खड़ा करता आया है। चाहे करियर हो या शादी लड़कियाँ निशाने पर हमेशा रही हैं। कम उम्र में शादी की तो मेहनती नहीं है करियर नहीं बनाना चाहती। अधिक उम्र में शादी की तो कितना करियर बनाएगी शादी की भी उम्र होती है। खुद से थोड़ा कम कमाने वाले से शादी की तो बड़ी तेज है खुद घर का कमान संभालना चाहती है। अमीर से शादी की तो लड़के के पास पैसा था इसलिए शादी की।

ऐसी कई तरह की बातें हैं जो लड़कियों को हमेशा सुनना पड़ता है और इन्हीं के साथ अपनी ज़िंदगी जीनी पड़ती है।

लेकिन वो कहते हैं न कहने वाले कहते रहेंगे तुम बस अपना काम करो। कुछ समय पहले जब मलाइका ने अपनी पहली शादी से मूव ऑन कर अर्जुन को डेट करना शुरू किया उस वक्त फिल्मी दुनिया की गलियारों में बस उनकी ही बातें हुईं। इसके अलावा तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर मलाइका को लोगों के बेकार और बेमतलब कमेंट्स का सामना करना पड़ा। कारण था मलाइका का खुद से 12 साल कम उम्र के लड़के को डेट करना इसके अलावा वह तलाकशुदा थी। अब भई हमारे देश में तलाकशुदा महिला को अपनी ज़िंदगी जीने का हक थोड़ी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वहीं तलाक के बाद अगर मलाइका डिप्रेशन में होती, कहीं दुखी होती तब लोगों को बहुत खुशी मिलती।

हम यहाँ अर्जुन की बातें भी करना चाहेंगे क्योंकि हमारा मुद्दा ही वही है । अर्जुन को भी ट्रोलर्स ने कुछ खास खुशी नहीं दी। उन्हें भी इस बात के लिए आये – दिन ट्रोल किया गया कि वह एक तलाकशुदा और खास करके खुद की उम्र से बड़ी महिला से प्यार कर बैठे हैं।

कभी – कबार इन घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि कहाँ कमी है हममें, क्या हम लोगों को जज करना या उनकी खुशी में उनके लिए दुख निकालना छोड़ सकते हैं और इससे भी अधिक क्या हम महिलाओं, लड़कियों के निर्णय को कभी सही बोलकर उन्हें अपनी ज़िंदगी जीने का हक दे सकते हैं।

ये हम, आप सबके लिए है। एक बार सोचिएगा ज़रूर।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button