Weather Update: जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? राजस्थान में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमान
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Weather Update: 25 से 30 अप्रैल के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान, उत्तराखंड के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी
Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है। न सिर्फ दिन बल्कि अब रात में बढ़ती गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लू की स्थिति अभी नहीं है। लेकिन आने वाले दिनों में लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 40 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 अप्रैल तक तापमान कमोबेश इसी के आसपास बना रहेगा।
जानिए आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। यह गर्म और शुष्क होगी। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 24 से 26 अप्रैल के बीच लू का येलो अलर्ट है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री तक रह सकता है। 25 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। हवाओं की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। 27 अप्रैल को आंशिक बादल रह सकते हैं। इनकी वजह से तापमान में दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। लू से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री तक रह सकता है। 28 अप्रैल को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है।
25 से 30 अप्रैल के बीच मौसम शुष्क रहेगा
स्काईमेट के अनुसार अभी तक अप्रैल में तापमान 5 बार 40 डिग्री या इससे अधिक रहा है। तीन दिन अब तक लू का प्रकोप रहा है। अब राजधानी में तापमान 42 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। अब तक इस महीने में महज 0.7 एमएम बारिश हुई है जबकि सामान्य तौर पर इस महीने में 12.5 एमएम बारिश होती है। प्री मॉनसून सीजन में अप्रैल सबसे कम बारिश वाला महीना होता है। बीते दस सालों में अप्रैल 2022 में महज 0.3 एमएम बारिश हुई थी और यह अप्रैल एक दशक का सबसे गर्म अप्रैल था। इस महीने में एक दिन तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंचा था। ऐसा लगातार तीन दिन 28 से 30 अप्रैल के बीच हुआ था। बीते साल अप्रैल में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा था। अभी पहाड़ों पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस चल रहा है। लेकिन इसका असर दिल्ली पर नहीं होगा। 25 से 30 अप्रैल के बीच मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान गर्मी के साथ नमी भी लोगों को परेशान करेगी।
उत्तराखंड के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की आशंका जताई है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, देहरादून, हरिद्वार और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कल से मौसम के शुष्क होने की उम्मीद है, जिसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।
Read More : Weather Update: दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम, जम्मू- कश्मीर में होगी जोरदार बारिश
राजस्थान में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमान
राजस्थान में अगले कुछ दिनों में गर्मी के फिर जोर पकड़ने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आने वाले तीन-चार दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर रह सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार, बीते चौबीस घंटे मे राज्य में कुछ जगहों पर लू दर्ज की गई। उसने बताया कि इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा है।
आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना
आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मंगलावर और बुधावर के लिए मौसम का पूर्वानुमान साझा करते हुए बताया, ‘एनसीएपी, यनम, एससीएपी और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बुधवार तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।’
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com