Weather Update: अगले 12 घंटे के अंदर 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, 70 की स्पीड से चलेगी हवा, IMD अलर्ट
Weather Update: भीषण गर्मी के बीच 15 राज्यों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 26 मई को मानसून केरल के तट से टकराने वाला है, इससे पहले इन राज्यों में बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है, जिसकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।
Weather Update: अगले 12 घंटे में 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में लू और भीषण लू जैसी स्थिति बनी हुई है। राजधानी दिल्ली समेत राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी लू चलने की आशंका जताई गई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 घंटे के भीतर कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। इससे पहले देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, बिहार, झारखंड और दक्षिण भारत के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं।
दिल्ली-NCR में दो दिन और सताएगी गर्मी
दिल्ली-एनसीआर में 19 और 20 मई को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 21 और 22 मई से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी और अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
यूपी में बारिश और तेज हवाओं की संभावना
उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू का कहर जारी
राजस्थान में IMD ने 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जयपुर समेत कई शहरों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश के 31 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और जबलपुर जैसे इलाकों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बिहार और झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के गया, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और दुमका में भी मौसम खराब रह सकता है। यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा और सोलन में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मनाली में तापमान गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे पर्यटकों को राहत मिलेगी।
महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी असर
महाराष्ट्र और गुजरात में अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। मराठवाड़ा क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में 21 मई तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को धूप में ज्यादा देर तक न रहने और लगातार पानी पीने की सलाह दी है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु के डिंडीगुल, मदुरै, नीलगिरी और थेनी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। केरल में मानसून की दस्तक से पहले भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD ने कन्नूर और कासरगोड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 10 जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है।
IMD की लोगों को सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और तेज आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। किसानों और यात्रियों को भी मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com.






