मौसम अपडेट

Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल, हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा चंबा जिलों में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ।

Weather Update: 8 फरवरी को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम का हाल


Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने जहां एक तरफ लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। दूसरी तरफ दिल्ली-NCR में मौसम ने अपने बहुत सारे रंग दिखाए हैं। फरवरी के महीने में अप्रैल की तरह गर्मी ने तो लोगों को और भी सोचने पर मजबूर किया है। गुरुवार को गुनगुनी धूप के बीच तेज हवाओं ने ठंड का अहसास तो कराया, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट बदल लिया। मौसम ने अपना असली रंग दिल्ली-एनसीआर में ‌दिखाया है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में आईएमडी ने 8 फरवरी तक बारिश कम होने का अनुमान लगाया है। लेकिन, कोहरे का स्तर बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग ने अभी आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। आईएमडी के अनुसार, दिनभर हवाएं तेज चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में कैसा है मौसम

बिहार में दिन में धूप खिली रहने से ठंड से काफी राहत है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे सर्दी का एहसास होगा। आईएमडी ने कहा है कि राज्य के दक्षिणी भागों में कोहरे और आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पटना, वैशाली, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गया, मधुबनी, शिवहर, किशनगंज, अररिया, हाजीपुर, राजगीर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान पछुआ हवाएं भी चल रही हैं, जिससे मौसम शुष्क नजर आ रहा है। राज्य में बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवाएं और बारिश की संभावना व्यक्त की है। अगर ऐसे में बारिश होती है तो किसानों की रबी की फसल को काफी फायदा होगा। आईएमडी ने मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सहारनपुर और मुरादाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन ये पूर्वानुमान उतना सटीक नहीं रहा है। 8 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की जाएगी। यूपी में अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल में आंधी-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल और स्पीति तथा चंबा जिलों में कुछ स्थानों पर हिमपात हुआ। शिमला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा और कुफरी, चंबा के डलहौजी और कुल्लू जिले के मनाली और आसपास के इलाकों में हिमपात हुआ। मंडी जिले के सेराज, पराशर, शिकारी और कमरूनाग से भी हिमपात की खबरें मिलीं।

कश्मीर में कैसा है मौसम

जम्मू-कश्मीर में दिन में धूप और रात में तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा। तेज हवाएं बहने से कोल्ड डे की स्थिति है। ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। डावर, कंजालवान, नीरू, बागतोर और तुलैल में चार इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई थी। हालांकि, श्रीनगर के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो चुका है। आगे आने वाले दिनों में आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ से बादलों के छाए रहने और वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

Read More: Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में आज मौसम का हाल, 8 फरवरी को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

8 फरवरी को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन देशभर में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि 7 राज्यों में बारिश-कोहरा रहेगा, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी-बारिश होने से ठंडी हवाएं चलीं, जिनका असर ही उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। 8 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं। इससे कुछ राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी 2 दिन बारिश हो सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button