वीडियो
“कपूर एंड संस” का गाना “बुद्धू सा मन” देखा विडियो…..
![](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/03/kapoorandsons-cover.jpg)
हाल ही में बॉलीवुड की आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म “कपूर एण्ड संस” का एक नया गाना “बुद्धू सा मन” रिलीज हो चूका है। जिसमें ऋषि कपूर एक 90 साल के दादू की भूमिका निभा रहे है, साथ ही बॉलीवुड की पुरानी हॉट अभिनेत्री मंदाकिनी को ऋषि कपूर ने अपनी गोद में उठाया हुआ हैं।
दरअसल ऋषि कपूर ने मंदाकिनी के कट आउट को अपनी गोद में उठाया हुआ हैं। इन सब के अलावा इस गाने में ऋषि कपूर का जन्मदिन मनाते हुए दिखाया गया है, और इससे पहले रिलीज किए जा चुके पोस्टर पर जन्मदिन के सेलेब्रेशन जैसा सीन दर्शाया गया था। ऋषि कपूर इस फिल्म में काफी उम्रदराज नजर आ रहे हैं।
गौरतलब हैं कि, “कपूर एंड संस” 18 मार्च को रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें फिल्म का डायरेक्शन शकुन बत्रा ने किया हैं।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in