पर्यटन

Mumbai budget trip: बिलकुल कम खर्च में दोस्तो के साथ यहां घूमे, आज ही बनाए प्लान

मुंबई से लवासा ट्रिप आप कई तरह से प्लान कर सकते हैं। जिसमें ट्रेन, टैक्सी और रोड ट्रिप का ऑप्शन है। अगर आपके पास अपनी कार है, तो आप सभी दोस्त मिलकर एक साथ घूमने जा सकते हैं।

Mumbai budget trip: ऐसे बनाएं लवासा का बनाएं रोड ट्रिप प्लान, मुंबई से लगते हैं सिर्फ 5 घंटे


Mumbai budget trip:मुंबई के आसपास ऐसी कई सुंदर जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इन लोकेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई से कुछ किमी की दूरी पर स्थित फेमस लोकेशन के बारे में जानकारी देंगे।

लवासा का बनाएं रोड ट्रिप प्लान

मुंबई से लवासा ट्रिप आप कई तरह से प्लान कर सकते हैं। जिसमें ट्रेन, टैक्सी और रोड ट्रिप का ऑप्शन है। अगर आपके पास अपनी कार है, तो आप सभी दोस्त मिलकर एक साथ घूमने जा सकते हैं। इसके अलावा कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो आप ट्रेन के जरिए इस ट्रिप को पूरा कर सकते हैं।

Read More: Famous sunset point in india: जानिए भारत के बेस्‍ट सनसेट प्‍वाइंट, जिसे देखने दूर-दूर से आते हैं लोग

मुंबई से लवासा पहुंचने में आपको कुल 5 घंटे लगते हैं।

1. लवासा पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको मुंबई से पुणे के लिए ट्रेन लेनी होगी।

2. इसके बाद आप बस या टैक्सी के जरिए लवासा पहुंच सकते हैं।

3. ऐसा इसलिए, क्योंकि आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो टैक्सी का किराया सभी में बटेगा, इसलिए            आपको यह महंगा नहीं लगेगा।

4. मुंबई से पुणे जाने के लिए ट्रेन का टिकट 200 से 300 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

5. आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, इसलिए आप होटल लेने की बजाय हॉस्टल में रात बिताएं।

6. दोस्तों के साथ पूरी रात हॉस्टल में मजा करने का मौका आप पूरी लाइफ नहीं भूल पाएंगे।

7. लवासा में घूमने के लिए जगह- लवासा नेचर ट्रेल, दासवे व्यू पॉइंट, लवासा झील, तम्हिनी घाट, देवकुंड झरना और तिकोना किला घूमने जा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button