टेक्नॉलॉजी

लंदन स्थित नथिंग इंडिया को लगा झटका, मनु शर्मा ने दिया इस्तीफा : Nothing Phones

नथिंग के इंडिया हेड मनु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है कंपनी में शर्मा का आखिरी दिन फरवरी 2024 में होगा। अभी मनु शर्मा इंडिया में जनरल मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट दोनों ही पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

शर्मा के इस्तीफे के बाद नथिंग को लेकर सुर्खियों में, Linkedin पर किया पुष्टि  : Nothing Phones

नथिंग के इंडिया हेड मनु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है कंपनी में शर्मा का आखिरी दिन फरवरी 2024 में होगा। अभी मनु शर्मा इंडिया में जनरल मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट दोनों ही पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

लंदन स्थित नथिंग इंडिया के प्रमुख मनु शर्मा ने इस्तीफा –

लंदन स्थित नथिंग इंडिया के प्रमुख मनु शर्मा ने इस्तीफा दिया जाना नथिंग कपंनी लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि यह ऐसे समय में आया है जब कंपनी एप्पल, सैमसंग और वनप्लस जैसे प्रमुख ब्रांडों के साथ बराबरी करने के लिए भारत और वैश्विक स्तर पर खुद को एक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रही है। मनु शर्मा के इस्तीफा देने से कंपनी पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। क्योकि मनु शर्मा ने कंपनी का भारत में विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी। शर्मा के इस्तीफे के बाद नथिंग को लेकर सुर्खियों का दौर तेज हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nothing (@nothing)

Read more:- किंग कोहली के जन्मदिन पर जानिए 5 बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं

मनु शर्मा ने कहा –

नथिंग स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन अब कंपनी अपने डिजाइन और फोन के लिए नहीं बल्कि किसी और वजह से चर्चा में है क्योकिं नथिंग के इंडिया हेड मनु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनु शर्मा ने अपने इस्तीफे की खबर की पुष्टि करते हुए Linkedin पर लिखा,है कि ‘बहुत जल्द हम 2024 में प्रवेश करेंगे, मुझे आप सबको ये बताने के लिए उत्सुक हूं कि मैंने नथिंग से अलग होने का फैसला किया है। पिछले 3 साल मेरे लिए काफी अच्छे रहे है। भारत में नथिंग जैसे ब्रांड को लाना और पहचान दिलाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। निजी वजहों से मैंने ये फैसला किया है। नथिंग इंडिया की अभी काफी मजबूत स्थिति है और इसके बहुत सारे प्रोडक्ट्स आने भी वाले हैं। लंदन बेस्ड कंपनी नथिंग की स्थापना वन प्लस के एक्स फाउंडर कार्ल पेई ने की है। शर्मा को भारत में नथिंग का ऑपरेशन सेटअप करने के लिए लाया गया था। वह ग्रोथ और बिजनेस डेवलपमेंट के लिए जिम्मेदार थे। मनु शर्मा ने भारत में नथिंग की स्ट्रेटेजी और बिजनेस बिल्कुल स्क्रैच से स्टार्ट किया था। उन्होंने कई लोगों को हायर भी किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button