सुझाव

जानें क्यों प्रेग्नेंसी को दौरान अजीब चीजें खाने की इच्छा होती है?

क्या आपको भी मिट्टी और चारकोल खाने का मन करता है?


अक्सर आपने देखा होगा कि प्रेग्नेंट महिलाओं प्रेग्नेंसी के दौरान खट्टा, मीठा और मिलकी प्रोड्क्टस खाने का मन करता है। खाने की इस इच्छा को क्रेविंग कहते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जो भी खाती ही वहीं उसके बच्चे को हुष्ट-पुष्ट बनाती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसी चीजें खाने का मन करता है जो उसकी सेहत के लिए अच्छी नहीं होती है। इससे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। अजीब -गरीब जैसे मिट्टी, चारकोल, पीओपी, सिगरेट की राख, टूथपेस्ट, बेकिंग पाउडर। इन सबके खाने से बच्चें पर इसका बुरा असर पड़ता है।

प्रेग्नेंट महिला
प्रेग्नेंट महिला

आयरन की कमी के कारण ऐसा होता है:

एक शोध के अनुसार पता चला है कि आयरन की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को अजीबोगरीब चीजें खाने की इच्छा होने लगती है। इसके अलावा कुछ अध्ययनों से यह भी पता चला है कि शरीर में जिन चीजों की कमी होती है। शरीर उन कमियों को दूर करने के लिए इंद्रियों को प्रेरित करता है। जिसके चलते अजीबगरीब चीजें खाने के लिए मन उतावला होता है।

डॉक्टर से एक बार सलाह लें

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको ऐसी चीजें खाने के इच्छा होती है तो यह सामान्य नहीं है। इस बारे में एक बार डॉक्टर को जरुर बताएं। क्योंकि हो सकता है डॉक्टर इस बारे में कुछ सलाह दें और कुछ पोषक तत्व खाने के सलाह दें। हो सकता है प्रेग्नेंसी के दौरान आपके शरीर में किसी चीज की कमी हो जिसके कारण आपको यह सब खाने के इच्छा हो रही हो।

अगर डॉक्टर से इस बारे में बात नहीं करना चाहते है तो अपने आपको दूसरे काम में व्यस्त रखें। साथ ही तुलसी और पुदीने की पत्तियां चबा सकती है। क्योंकि इसके सेवन से क्रेविंग नही होती है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

Back to top button