खेल

Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर मना रहें आज अपना 50वां जन्मदिन

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड हासिल किए हैं। ना सिर्फ क्रिकेट की पिच पर बल्कि कमाई और बिजनेस में भी सचिन तेंदुलकर बड़ा नाम हैं।

Sachin Tendulkar Birthday: रिटायरमेंट के बाद भी करोड़ो कि कमाई कर रहें है सचिन तेंदुलकर

आज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का 50वां जन्मदिन है। उनको गॉड ऑफ़ क्रिकेट भी कहा जाता है। क्रिकेट खेलने के दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही क्रिकेट जगत में एंट्री कर ली थी। सचिन केवल खेल के हुनर में ही ‘अमीर’ नहीं रहे। दौलत के मामले में भी उनके नाम कई रिकॉर्ड हैं। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शुमार रहे हैं। 2001 में वे एक ब्रांड के साथ 100 करोड़ रुपये की डील साइन करने वाले पहले भारतीय बने थे। उनकी कुल नेट वर्थ 1,350 करोड़ रुपये है। यह महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की नेट वर्थ से ज्‍यादा है।

सचिन तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। लेकिन इसके बाद भी उनकी कमाई का ग्राफ अब भी नीचे नहीं आया है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ उनकी दौलत भी बढ़ती जा रही है। 2020 में उनकी नेटवर्थ 834 करोड़ थी। 2021 में यह बढ़कर 1,080 करोड़ हुई। अब यह आंकड़ा 1,350 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।

गोवा में मानएंगे 50वां जन्मदिन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखें तो मास्टर ब्लास्टर अपना 50वां जन्मदिन गोवा में मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर को गोवा एयरपोर्ट पर पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर संग स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर सारा महिला फैन के साथ सेल्फी खिंचवाती हुई दिखाई दे रही थीं।

विज्ञापनों से कमाया खूब पैसा

सचिन कोका कोला, एडिडास, BMW इंडिया, तोशिबा, जिलेट सहित तमाम कंपनियों के विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। ब्रांडएंडोर्समेंट से वे हर साल 20-22 करोड़ रुपए कमाते हैं। सचिन का क्लोथिंग बिजनेस भी है। उनका ब्रांड ट्रू ब्लू अरविंद फैशन ब्रांड्स लिमिटेड के बीच एक जॉइंट वेंचर है। इसे 2016 में लॉन्च किया गया था। 2019 में ट्रू ब्‍लू को अमेरिका और इंग्‍लैंड में लॉन्‍च किया गया था।

Read more: Andre Russell wife: सोशल मीडिया की क्वीन कहा जाता है इस जमैकन क्रिकेटर की वाइफ को

इनवेस्‍टमेंट

सचिन तेंदुलकर रेस्‍टोरेंट बिजनेस में भी है। मुंबई और बेंगलुरु में सचिन एंड तेंदुलकर्स के नाम से रेस्‍टोरेंट हैं। मास्‍टर ब्‍लास्‍टर स्‍पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी एसआरटी स्‍पोर्ट्स मैनेजमेंट के मालिक भी हैं। स्मार्ट्रोन इंडिया, स्पिनी, एस ड्राइव और सच जैसी कंपनियों में निवेश किया है। एंटरटेनमेंट एंड टेक्नोलॉजी कंपनी जेटसिंथेसिस में भी सचिन का पैसा लगा है।

लग्‍जरी कारों का कलेक्शन

सचिन तेंदुलकर को कारों से भी बेहद लगाव है। उनके कार कलेक्शन में एक से बढ़कर एक शानदार कारें मौजूद हैं। रिपोर्ट की मानें तो उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक महंगी और लग्जरी कारें शामिल हैं। इनमें Ferrari 360 Moden, BMW i8, BMW 7 Series, 750Li M Sport, Nissan GT-R, Audi Q7, BMW M6 Gran Coupe और BMW M5 30 Jahre हैं।

मुंबई और केरल में सचिन के आलीशान बंगले

सचिन तेंदुलकर की लग्जरी लाइफस्टाइल का अंदाजा उनके आलीशान घरों को देखकर भी लगाया जा सकता है। उनके पास मुंबई के पॉश बांद्रा इलाके में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। हालांकि, इस घर को साल 2007 में उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई ही नहीं बल्कि उनके पास करोड़ों की कीमत का एक बंगला केरल में भी है। वहीं मुंबई के बांद्रा के कुर्ला कॉन्प्लेक्स में उनके पास एक लग्जरी फ्लैट भी है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button