खेल

आईपीएल निलामी की शुरुआत, यह बने सबसे महंगे खिलाड़ी!

बेंगलुरु में आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 9 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो गई है। इस निलामी में आज 351 खिलाडियों की निलामी होगी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वाटसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा, जिसके साथ वह सबसे पहले नम्बर के महंगे खिलाड़ी के रूप में निलाम हुए। पहले 8 सीजन में वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था।

Indian-Premier-League-825x510

Source

वहीं सनराइजर्स ने युवराज सिंह को 7 करोड़ रूपए में खरीद लिया है। पिछले दो साल के सीजन में आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवराज को सबसे महंगे दाम में खरीदा था।

इनके अलावा जानिए कौन-कौन से खिलाड़ियों पर लगी कितनी कीमत..

• 3.8 करोड़ रुपये में पुणे जाएंट्स ने ईशांत शर्मा को खरीदा

• 2.3 करोड़ रुपये में गुजरात लायंस ने ड्वेन स्मिथ को खरीदा

• 9.5 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेन वाटसन को खरीदा

• 5.5 करोड़ में आशीष नेहरा को सन राइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

• 6.5 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने मोहित शर्मा को खरीदा

• 7 करोड़ में क्रिस मोरिस को दिल्ली ने खरीदा।

• 4.8 करोड़ में मिशेल मार्श को पुणे ने खरीदा।

• 2.3 करोड़ में गुजरात ने दिनेश कार्तिक को खरीदा।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button