खेल

IPL 2024: नए Hairstyle में कूल दिखे विराट कोहली और धोनी, आलिम हकीम ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीरें

IPL 2024: विराट अपने हेयरस्टाइल को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। उनके कुछ फेमस हेयरस्टाइल हैं- पोम्पाडॉर, साइड-फेड कट, साइड-क्विफ हेयरस्टाइल, बज कट और अंडरकट। विराट कोहली की तरह ही महेंद्र सिंह धोनी का हेयरकट भी काफी पसंद किया जाता है।

IPL 2024: जानें कौन हैं हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम, फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

IPL 2024 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर भारतीय क्र‍िकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और व‍िराट कोहली (Virat Kohli) का नया और सुपर कूल हेयरस्टाइल खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि दोनों क्रिकेटर्स को ये लुक फेमस हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम (Hakim) ने दिया है। धोनी और विराट से अलग आलिम की क्लाइंट्स की लिस्ट में कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं।

आलिम रजनीकांत से लेकर संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सलमान खान, रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, जूनियर एनटीआर, महेश बाबू, यश, राम चरण, विजय देवरकोंडा समेत कई बड़े नामी चेहरों के हेयर स्टाइलिस्ट हैं। आपको बता दें कि विराट के नए हेयरकट की तस्वीर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिश आलिम हाकिम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें क्रिकेटर काफी जंच रहे हैं।

आलिम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

मंगलवार को आलिम ने विराट कोहली का नया लुक इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘द वन एंड ओनली विराट कोहली।’ आईब्रो पर कट, पायर्सिंग, ट्रीम दाढ़ी में विराट कोहली का लुक फैंस का दिल जीत रहा है। विराट ने जो हेयरस्टाइल ली है, उसे Faded Mohawk कहा जाता है। विराट के ब्राउन शेड बाल साइड से छोटे और ऐजी हैं, यानी नीचे आते-आते वो और छोटे होते गए हैं। विराट के बाल काफी सॉफ्ट दिख रहे हैं और उनका ओवरऑल लुक काफी एग्रेसिव दिख रहा है जैसे कि वो फील्ड पर होते हैं।

खास है महेंद्र सिंह धोनी का हेयरकट

विराट अपने हेयरस्टाइल को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। उनके कुछ फेमस हेयरस्टाइल हैं- पोम्पाडॉर, साइड-फेड कट, साइड-क्विफ हेयरस्टाइल, बज कट और अंडरकट। विराट कोहली की तरह ही महेंद्र सिंह धोनी का हेयरकट भी काफी पसंद किया जाता है। कुछ समय पहले आलिम ने ही उनका हेयरकट किया था। धोनी गोल्डेन रिब्स वाले स्टाइलिश हेयरकट में नजर आए थे। स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने शार्प बियर्ड लुक अपनाया था।

Read More:- IPL 2024: पूर्व क्रिकेटर Sunil Gavaskar ने की भविष्यवाणी, बोले- हमेशा की तरह टॉप-4 में पहुंचेगी Chennai Super Kings

…तो धोनी ने छोटे कर लिए थे बाल

धोनी के क्रिकेट की तरह की उनके बालों की भी खूब चर्चा रही है। पहले वो लंबे बाल रखा करते थे जिसे उनके बहुत से फैंस ने अपना लिया था। लेकिन आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद उन्होंने अपने लंबे बाल छोटे कर लिए थे। सेलिब्रिटी हेयरस्टाइल की बात हो और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जिक्र न हो, ऐसा मुश्किल है।

पुर्तगाल के प्रसिद्ध फुटबॉलर रोनाल्डो के हेयरस्टाइल दुनियाभर में फैले उनके फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हैं। अक्टूबर 2022 में रोनाल्डो ने क्लासिक कूम ओवर हेयरस्टाइल अपनाया था जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसी तरह मार्च 2022 में उन्होंने ड्रॉप फेड हेयरकट लिया था। रोनाल्डो को वेवी स्लिक बैक, साइड हार्ड पार्ट, क्रू कट फेड, हाई पोनी एंड अंडरकट, कर्ली हेयर विद लॉन्ग साइड बैंग, हाई बन जैसे हेयरस्टाइल में देखा गया है। अब आइए जानते हैं आलिम हकीम ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की और एक हेयर स्टाइल के लिए वे फेमस सेलिब्रिटीज से कितना चार्ज करते हैं।

कौन हैं आलिम हकीम?

मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में जन्मे आलिम हकीम के पिता हकीम कैरानवी भी अपने जमाने में एक मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिम के पिता उस जमाने में अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, महमूद और ब्रूस ली समेत कई मशहूर हस्तियों के हेयर स्टाइलिस्ट थे। हालांकि, पिता की मौत के बाद महज 9 साल की उम्र में परिवार का खर्च उठाने के लिए आलिम ने खुद हेयर कटिंग का काम करना शुरू कर दिया।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अपने घर पर चलाते थे हेयर कटिंग की दुकान

शुरुआत में आलिम अपने घर पर ही हेयर कटिंग की दुकान चलाया करते थे। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स बताती है कि उस समय वे एक हेयर कट के 20 से 30 रुपये चार्ज किया करते थे। इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। आलिम ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से अपनी ग्रेज्युशन पूरी की। हालांकि, इसके बाद वे एक बार फिर मुंबई के ताज होटल में स्थित Madame Jacques सलून में हेयर ड्रेसर की नौकरी करने लगे।

एक लाख से शुरू होती है फीस

बताया जाता है कि आलिम को अपनी असली पहचान इसी सलून से मिली थी। यहां उनके काम को खूब पसंद किया गया, जिसके बाद उन्होंने भिंडी बाजार इलाके में अपना खुद का एक बड़ा सलून खोला। समय के साथ आलिम को पेरिस और ऑस्ट्रिया से हेयर स्टाइलिंग सीखने के ऑफर आने लगे और इस तरह हेयर स्टाइल में महारत हासिल करने के बाद वे बड़े-बड़े सेलेबस के हेयर स्टाइलिस्ट बने। 20 रुपये से अपने करियर की शुरुआत करने वाले आलिम हकीम आज बॉलीवुड, स्पोर्ट्स से लेकर बिजनेस वर्ल्ड की नामी हस्तियों से एक सिटिंग के 1 लाख से लेकर 5 लाख तक की फीस चार्ज करते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button