धार्मिक

भारत में आया त्‍योहारों का मौसम

भारत में आया त्‍योहारों का मौसम


भारत में आया त्‍योहारों का मौसम :- त्‍योहारों की बात हो और भारत का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। भारत एक ऐसा देश है, जहां कई प्रकार के त्‍योहार बहुत ही धूम – धाम से मनाए जाते है। ईद हो या होली, दिवाली हो या रक्षा बंधंन हर त्‍योहार को हर भारतीय मानता है।

भारत में आया त्‍योहारों का मौसम
गुजरात में नवरात्रें की धूम

नवरात्रें आज से शुरू

सभी जानते है, भारत एक ऐसा देश है, जहां हर धर्म के लोग साथ में रहते है और हर त्‍योहार को एक साथ मानते है। एक अक्‍टूबर यानि आज से मां दुर्गा की आराधना का महापर्व मतलब नवरात्रें शुरू हो गए है। इस बार नवरात्र नौ दिन की बजाय दस दिन के होगों। इस बार ऐसा महासंयोग 18 साल बाद बना है। मतलब कि इस बार नौ नहीं दस दिनों तक बाजार में धूम रहने वाली है। नवरात्र के दिनों में बाजार बहुत ही खूबसूरती से सजाए जाते है। घरों में बहुत सारे पकवान भी बनाए जाते है। नवरात्रों में बहुत से लोग उपवास करते है और इन नौ दिनों तक मासांहारी खाना भी नहीं खाया जाता है। नौ दिनों तक नौ देवियों की पूजा की जाती है और देश भर में रामलीला का आयोजन किया जाता है।

गुजरात में भी नवरात्रें बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है, वहां लगातार नौ दिन तक डांस होता है और इस डांस को ‘गरबा’ करते है।

यहाँ पढ़ें : नवरात्रें स्पेशल : मां देवी को करना है प्रसन्न, तो भूलकर भी न करें यह काम

भारत में आया त्‍योहारों का मौसम
दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा

नवरात्रों के साथ दुर्गा पूजा का भी अगमान होता है। दुर्गा पूजा खासकर बंगाल में मनाई जाती है, मगर दिल्‍ली में यह चित्‍तरंजन पार्क भी बहुत धूम – धाम से बनाई जाती है। चित्‍तरंजन पार्क को छोटा कोलकाता भी कहा जाता है। दुर्गा पूजा के आने से महीनों पहले ही कलाकारों की कला बाजार में दिखना शुरू हो जाती है। दुर्गा पूजा के पंडाल कई दिन पहले ही सजने शुरू हो जाते है। हर पंडाल को एक नये विषयों के साथ सजाया जाता है। नौ दिनों तक दुर्गा मां की पूजा की जाती है और फिर उनका विर्सजन किया जाता है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button