पॉलिटिक्स

PM Modi UAE Visit: ‘यूएई पर हमला अस्वीकार्य’, राष्ट्रपति अल नाहयान से बोले पीएम मोदी- ये मेरा दूसरा घर

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री मोदी ने UAE को अपना “दूसरा घर” बताते हुए वहां मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए राष्ट्रपति अल नाहयान और UAE सरकार का आभार जताया।

PM Modi UAE Visit: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच UAE के साथ मजबूती से खड़ा भारत

PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति Mohammed bin Zayed Al Nahyan से मुलाकात के दौरान भारत-UAE संबंधों को लेकर बड़ा संदेश दिया। अबू धाबी में हुई इस अहम बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर कठिन समय में UAE के साथ मजबूती से खड़ा है और UAE पर हुए हमलों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

“मैं अपने दूसरे घर आया हूं” – पीएम मोदी

अबू धाबी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। UAE एयर फोर्स के विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट दिया, जिसे पीएम मोदी ने भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा,
“मैं इस शानदार स्वागत के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद करता हूं। जैसा आपने कहा, मैं अपने दूसरे घर आया हूं।”

UAE पर हमले की कड़ी निंदा

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को निशाना बनाना गलत है और भारत UAE की सुरक्षा और स्थिरता के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, “जिस तरह से UAE को निशाना बनाया गया है, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत इस मुश्किल समय में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।” उन्होंने संकट की घड़ी में UAE नेतृत्व द्वारा दिखाए गए धैर्य, साहस और समझदारी की भी सराहना की।

भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और निवेश समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत-UAE रणनीतिक साझेदारी का महत्व पहले से कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी में राष्ट्रपति अल नाहयान की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए थे और अब उन समझौतों पर तेजी से काम हो रहा है।

Read More: Prateek Yadav Death News: घर पहुंचा प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, Aparna Yadav  समेत कई नेता पहुंचे

होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना भारत की प्राथमिकता

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को खुला, सुरक्षित और स्वतंत्र बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन पर भी जोर दिया।

UAE में भारतीय समुदाय की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने UAE सरकार और शाही परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुश्किल समय में वहां रहने वाले भारतीय समुदाय का जिस तरह ध्यान रखा गया, वह दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि UAE में भारतीयों को परिवार की तरह सम्मान और सुरक्षा मिलती है, जो भारत-UAE दोस्ती की सबसे बड़ी पहचान है।

शांति और स्थिरता के लिए साथ काम करेंगे दोनों देश

प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि भारत और UAE आने वाले समय में हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल करने के हर प्रयास में UAE के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button