पॉलिटिक्स

मां का आर्शीवाद जीवन जीने की जड़ी बूटी है- पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी अपना मां का आर्शीवाद लेने गांधीनगर पहुंचे। आज सुबह पीएम मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां से आर्शीवाद लिया और लगभग आधे घंटे उनकी ही साथ रहें।

पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा “मां की ममता और मां का आर्शीवाद जीवन जीने की जड़ी बूटी है।“

आज पीएम अहमादाबाद में 67 किलो का केक काटेगें। सूरत के बच्चों ने पीएम को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।

जन्मदिन के मौके पर पीएम आज सारा दिन गुजरात मे व्यस्त रहेंगे। सबसे पहले मोदी आदिवासी बहुल जिले के दाहोद के लीमखेड़ा में सिचाई परियोजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नवसारी में विकलांगों को किट, व्हील चेयर्स, हियरिंग ऐड बांटने के कार्यक्रम में हिस्सा लेगें। यहां विकलांगों को आठ करोड़ रुपये अधिक का सामान बांटा जाएंगा।

भाजपा कार्यकर्ता और सांसद मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के तौर पर मनाएंगे। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना में स्वच्छ अभियान में हिस्सा लेगें। वहीं दूसरी ओर बाकी सांसद और कार्यकर्ता रक्तदान, दवा विवतरण, अस्पताओं ने गरीब मरीजो की मदद और स्वच्छ अभियान में हिस्सा लेगें।

पीएम के जन्मदिन पर तीन विश्व रिकॉर्ड बने है कल शाम एक साथ 1000 विकलांगो बच्चों द्वारा दीया जलाया जाना। 1000 बघिरों को कान की मशीन देना और व्हील चेयर पर 1000 लोगों द्वार व्यूह रचना बनाना।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button