पॉलिटिक्स

बर्थडे स्पेशल- यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लक हैं उनकी पत्नी

उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज यानी 1 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन बना रहे हैं। अपना 43वां जन्मदिन अखिलेश लंदन में मना रहे हैं। मार्च 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर 38 साल की उम्र में अखिलेश यूपी के 33वें मुख्यमंत्री बने थे।

बर्थडे स्पेशल- यूपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का लक हैं उनकी पत्नी
अखिलेश यादव और डिंपल यादव

अखिलेश की जीवनी

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के यहां हुआ। इनकी मां का देहांत बचपन में ही हो गया था। अखिलेश विवाहित हैं और तीन बच्चों के पिता हैं। डिंपल यादव उनकी पत्नी हैं जो कि कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गई हैं।

पत्नी को मानते हैं, अपना लक

2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शादी होते ही उनकी किस्मत बदल गई। वह मानते हैं कि डिंपल उनके लिए काफी लकी हैं। 24 नवंबर, 1999 को अखिलेश और डिंपल की शादी हुई थी।

अखिलेश की पढ़ाई-लिखाई
अखिलेश ने राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने मैसूर की यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर और मास्टर्स डिग्री ली है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया से एनवायरन्मेंट इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है।

Back to top button