पॉलिटिक्स

ब्रिटेन के जनमत संग्रह से प्रभावित होकर, केजरीवाल भी दिल्ली को दिलाएंगे पूर्ण राज्य का दर्जा

ब्रिटेन का यूरोपियन यूनियन से अलग होने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में जनमत संग्रह कराने की योजना बना रहे हैं। जी हां, अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर ट्वीट किया है।

ब्रिटेन के जनमत संग्रह से प्रभावित होकर, केजरीवाल भी दिल्ली को दिलाएंगे पूर्ण राज्य का दर्जा
अरविंद केजरीवाल

आपको बता दें, अरविंद केजरीवाल की सरकार काफी समय से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात पर बल दे रही है। लेकिन केंद्र के राजनीतिक दबाब के कारण वह इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए थे। ब्रिटेन के ईयू से अलग होने के बाद केजरीवाल को भी अपने इरादों पर हौसला मिला और अब वह भी दिल्ली को राज्या का पूर्ण दर्जा दिलाने के लिए ऊतारू हो गए हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यूके रेफरेंडम के बाद जल्द ही दिल्ली में भी पूर्ण राज्य को लेकर जनमत संग्रह किया जाएगा।”

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button