तस्वीरें

Shardiya Navratri 2024: मां दुर्गा का हर स्वरूप नारी शक्ति की मिसाल, सभी स्त्रियों को जरूर अपनाने चाहिए देवी माता के ये गुण, परिवार व समाज में मिलेगा मान-सम्मान

Shardiya Navratri 2024: मां दुर्गा दृढ़ हैं तो शांत भी वीर हैं तो संघर्षशील और संहारक भी। उनमें सृजन की शक्ति है तो ज्ञान विवेक से बुराइयों पर जीत पाने का दम भी। शक्तिस्वरूपा मां के इन्हीं गुणों को आज की नारियों को जरूर अपनाना चाहिए।

Shardiya Navratri 2024: नव दुर्गा के इन स्वरूपों के गुणों जरूर अपनाएं हर स्त्री

वैसे तो नवरात्रि शक्ति को समर्पित है। लेकिन शक्ति का अर्थ सिर्फ शारीरिक बल नहीं होता है। शक्ति का अर्थ मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी है। स्त्री में दुर्गा के नवों रूप का अर्थ स्वयं ही स्त्री को सर्वसंपन्न बनाता है। शैलपुत्री से दृढ़ता सीखने को मिलती है। अन्याय के प्रति अपनों के सामने खड़े होने की दृढ़ता। Shardiya Navratri 2024 आज संसार में स्त्रियों के प्रति अत्याचार, व्यभिचार और दुराचार बढ़ रहे हैं। स्त्रियों को इनका सामना करने के लिए स्वयं को सुदृढ़ करना होगा। ब्रह्मचारिणी रूप ने भोले शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए हजारों साल तक तपस्या की थी।

अंत में वह मनचाहे वरदान की स्वामिनी बनीं। यह संघर्ष आज की नारी के लिए प्रेरणादायी है। नारी अबला से सबला बनने को प्रतिक्षण संघर्षशील है। चंद्रघंटा वीरता का प्रतीक हैं। बदलते सामाजिक परिवेश में स्त्रियों के लिए एक अनजाना भय तो दिखता है, मगर वह आज इससे भयभीत होकर चुप नहीं बैठी हैं। Shardiya Navratri 2024 ‘अति सौम्य अति रौद्र’ रूपा स्त्री जानती है कि कहां झुकना है और कहां नहीं झुकाना है। तो आज हम आपको अपने इस लेख में नव दुर्गा के नव रूपाें के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें अगर कोई भी स्त्री अपना ले तो उसे हर जगह पर मान सम्मान मिलेगा। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

Read More:- Surya Grahan 2024: कुछ दिनों में लगने वाला है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानें टाइमिंग, क्या करें और क्या न करें

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है,जिसका समापन 11 को महानवमी तिथि के दिन होगा। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवदुर्गा का हर स्वरूप नारी सशक्तिकरण के लिए नौ गुणों का प्रतीक है। ये गुण हैं- धैर्य, सहनशीलता, भक्ति, शक्ति, तपस्या, साहस, धर्म, पवित्रता और सिद्धि। Shardiya Navratri 2024 नवरात्रि का पर्व इन गुणों को अपनाने और जीवन में सफलता प्राप्त करने का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। यह पर्व भक्ति, साहित्य, संगीत, और कला का उत्सव है और समाज में महिलाओं की स्थिति को सशक्त बनाने पर जोर देता है। Shardiya Navratri 2024 नवदुर्गा के गुणों को अपनाकर नारी शक्ति को सम्मान दिया जाता है और समाज में सशक्त बनाया जा सकता है।

नव दुर्गा के इन स्वरूपों के गुणों अपनाएं

मां शैलपुत्री Shardiya Navratri 2024

मां शैलपुत्री

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को धैर्य का स्वरूप माना जाता है। मां शैलपुत्री से हमें धैर्य और सहनशीलता का गुण अपनाना चाहिए। हमें कभी भी असफलता का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य के साथ सफलता की प्राप्ति का प्रयास किया जा सकता है।

मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी

मां ब्रह्मचारिणी तपस्या का स्वरूप हैं। माता का यह स्वरूप हमें तपस्या और संयम की महत्वपूर्णता की सीख देता है। हर व्यक्ति को अपनी इच्छाशक्ति को नियंत्रित करते हुए निष्कलंक उद्देश्य के लिए कठिनाइयों का सामना करने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।

Read More:- Lord Shiva Temple In UP: यूपी के इस जिले में है भगवान शिव का चमत्कारी मंदिर, 1100 साल पहले पृथ्वी से निकला था पत्थर, जानें रोचक कथा

माता चंद्रघंटा Shardiya Navratri 2024

माता चंद्रघंटा

नवरात्रि के तीसरे दिन नवदुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा भक्ति का स्वरूप हैं। मां का यह स्वरूप भक्ति और सेवा का गुण सिखाता है। हमें दूसरों के साथ सहयोग करने और सेवा करने की भावना विकसित करनी चाहिए।

मां कूष्माण्डा

मां कूष्माण्डा

नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा अर्चना की जाती है। मां कूष्माण्डा को साहस का प्रतीक माना जाता है। मां का यह स्वरूप हमें जीवन की चुनौतियों का साहस और उत्साह से सामना करने की प्रेरणा देता है।

Read More:- Karwa Chauth 2024: …तो ऐसे शुरू हुई थी करवा चौथ की परंपरा? जानें इतिहास और जरूरी नियम, 20 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत

मां स्कंदमाता Shardiya Navratri 2024

मां स्कंदमाता

मां स्कंदमाता मातृत्व और संतानों के प्रति देखभाल का प्रतीक हैं। एक आदर्श नारी में मातृत्व का गुण होना आवश्यक होता है, जो प्रेम और देखभाल का प्रतीक है।

मां कात्यायनी

मां कात्यायनी

माता कात्यायनी को धर्म का स्वरूप कहा जाता है। यह स्वरूप हमें धर्म और न्याय के प्रति समर्पण की महत्वपूर्णता सिखाता है। हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

Read More:- 51 Shakti Peeth: माता सती के शरीर के अंगों से हुई थी 51 शक्तिपीठों की स्थापना, बेहद दर्द भरी है इसकी कहानी

मां कालरात्रि Shardiya Navratri 2024

मां कालरात्रि

नवदुर्गा का स्वरूप मां कालरात्रि विनाश का स्वरूप है। इस स्वरूप के माध्यम से हमें विनाश की शक्ति और समय के साथ अंत का सामना करने की योग्यता सिखाता है। हमें अनावश्यक और हानिकारक चीजों का त्याग करना चाहिए।

मां महागौरी

मां महागौरी

पवित्रता का स्वरूप मां महागौरी हमें पवित्रता और शुद्धता की महत्वपूर्णता सिखाता है। हमें अपने जीवन में पवित्रता का पालन करना चाहिए और बुराई से दूर रहना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

मां सिद्धिदात्री Shardiya Navratri 2024

मां सिद्धिदात्री

नवदुर्गा का नवां स्वरूप मां सिद्धिदात्री हैं। मां सिद्धिदात्री हमें आत्मसमर्पण और साधना के महत्व की शिक्षा देती हैं। साधना के माध्यम से आत्मा के विकास का प्रयास करना चाहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button