मूवी-मस्ती

एयरलिफ्ट उन्हें पसंद आएगी जो कुछ नया खोजना चाहते है!

बॉलीवुड़ के खतरों के खिलाड़ी ‘अक्षय कुमार’ हर नई फिल्म में पहले से बेहतर नजर आते हैं। साथ ही दर्शकों को ‘निमरत कौर’ के साथ भी उनकी जोड़ी पसंद आई है। आज फिल्म एयरलिफ्ट रिलीज़ हुई है, आपको बता दें फिल्म का निर्णायक संदेश यही है कि देश ने आपके लिए क्या किया यह मत देखिए, सोचिए कि आपने देश के लिए क्या किया।

airlift

सन् 1990 अगस्त में इराक हमला होने के बाद कुवैत में लगभग 1,70,000 हजार भारतीय जब फंस गए थे तो क्या हुआ था?  भारत सरकार ने इन्हें युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला और ये पहला विश्व रिकॉर्ड था। क्योंकि कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी देश ने अपने इतने नागरिकों की जान बचाई हो। सिनेमा दस्तावेजों को कहानी में बदलता है। एयरलिफ्ट फिल्म की कहानी भी यही करती है। इंसान किस्म-किस्म के होते हैं।

दो घंटे से अधिक की फिल्म में यही बताया गया है इससे अधिक कुछ नहीं है। ये फिल्म खासकर उन दर्शकों को पसंद आएगी जो सिनेमा में कुछ नया खोजना चाहते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button