मूवी-मस्ती

प्रियंका ने XXX के लिए दी शुभकामना!

हाल ही में बॉलीवुड से हॉलीवुड में अपना सफल कदम रखने वाली अभिनेत्री प्रियका चोपड़ा ने हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की को-स्टार रूबी रोज को शुभकामना दी है।

दीपिका इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म एक्स,एक्स,एक्स की शूटिंग में व्यस्त है। इसी फिल्म में दीपिका की को-स्टार रूबी रोज है।

अमेरिकी टीवी सीरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में लोकप्रिय हुई प्रियंका की यह शो 6 मार्च से दोबारा शुरू होने जा रहा है।

1

रूबी रोज क्वांटिको के नए प्रोमो को पैंटिन का विज्ञापन समझ बैठी, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, “क्वांटिको का नया प्रोमो देखकर लगा, वो नया पेंटीन का एड है, लेकिन फिर मुझे लगा कि बंदूको और अन्य चीजों के साथ यह अजीब है।”

प्रियंका ने इसका जवाब देते हुए कहा “धन्यावाद रूबी रोज। भारतीय लड़कियों के बाल प्राकृतिक रूप से अच्छे होते हैं, इसपर दीपिका भी सहमत होगी। एक्स,एक्स,एक्स के लिए शुभकामनाएं।”

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button