मूवी-मस्ती

मिर्जिया फिल्म से हर्षवर्धन कपूर का फर्स्ट लुक सोनम ने किया जारी!

सोमन कपूर के भाई और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ‘मिर्जिया’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। सोनम कपूर ने अपने भाई हर्षवर्धन का फिल्म मिर्जिया में उनका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है।

सोनम ने हर्षवर्धन की ब्लैक एंड वाइट यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “पेश करती हूं हर्षवर्धन कपूर, मिर्जिया क्या बात है भाई!”

Mirziya

इस तस्वीर में हर्षवर्धन का रफ एंड टफ अवतार काफी लड़कियों का दिल जीत सकता है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म मिर्जा-साहिब की मशहूर लव स्टोरी पर आधारित है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button