मूवी-मस्ती

Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव की बाहों में नज़र आई आम्रपाली दुबे

हालांकि आम्रपाली जिस भी एक्टर के साथ काम करती है, वो गाना या फिल्म हिट हो ही जाता है। इस एक्ट्रेस की अदा देख यूपी, बिहार के लोग तो फिदा है ही लेकिन अब ये हर जगह छाई हुई है।

Bhojpuri song: इनका ये गाना आज भी इंटरनेट पर मचा रहा है बवाल

Bhojpuri song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari Lal Yadav) और हॉट अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने एक साथ ज्यादा फिल्मों में काम तो नहीं किया है, लेकिन जब भी ये जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आई है, तो बवाल मच गया है।

भोजपुरी दर्शकों को खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की जोड़ी भी खूब भाती है। लोग इन्हें एक साथ फिल्मों में देखना चाहते हैं। मगर, आम्रपाली आज भी ज्यादातर फिल्में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ही करना पसंद करती हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी जोड़ी पर्दे पर हिट मानी जाती है। तो फिल्म फ्लॉप होने के कोई सवाल ही नहीं उठता है। लेकिन, इस समय खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) का गाना ‘साड़ी के पट’ (Saree Ke Palet) यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है।

Read more: Bhojpuri: भोजपुरी की इन फिल्मों में भरे हैं बोल्ड सीन

आम्रपाली और खेसारी लाल यादव का रोमांस

आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का गाना साड़ी के प्लेट” लगभग पिछले साल रिलीज हुआ था। तब से आज तक इस गाने ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इतने समय बाद भी खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का ये गाना चर्चा में बना हुआ है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो में आम्रपाली रेड कलर की साड़ी पहने देसी लुक में दिख रही हैं। वहीं खेसारी लाल भी डिजाइनर कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। बता दें कि अब तक इस गाने को लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस गाने को 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

चर्चा में रहती हैं आम्रपाली दुबे

दरअसल आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका अंदाज इतना कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। बोल्डनेस के मामले में आम्रपाली दुबे हर किसी को टक्कर देती हैं। मालूम हो कि आम्रपाली दुबे का नाम हमेशा भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ से जोड़ा जाता है। हालांकि इन दोनों ने कई बार ये कहा है कि वे बस अच्छे दोस्त हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button