मूवी-मस्ती

Best Love Story Movies: क्या आपने कभी देखी हैं यें 5 बेस्ट लव स्टोरी फिल्में

बॉलीवुड में कभी लव स्टोरी फिल्मों ने खूब धमाल मचाया था। नब्बे के दौर में कई सारी कॉलेज लाइफ पर आधारित लव स्टोरी मूवीज आई।

Best Love Story Movies: 90’s में लव स्टोरी मूवीज की होती थी धूम!

Best Love Story Movies: बॉलीवुड की कहानी प्यार-तकरार, एक्शन-बदला-मारधाड़-सुरीलेगीत और ट्रैजडी के अगल-बगल घूमती रहती है। लव स्टोरी फिल्मों का क्रेज कभी कम नहीं होता है। बॉलीवुड में आज से एक-डेढ़ दशक पहले तक कॉलेज लाइफ पर फिल्में बनती थीं। इन फिल्मों में दो जवान दिलों का मिलन फिर सुपर हिट म्यूजिक के साथ कर्णप्रिय गीतों की लाइन लगी होती थी।

दर्शक बड़े ही उत्साह के साथ लव स्टोरी मूवीज को देखते फिर उनके रोमांटिक पलों को अपने भीतर छुपा कर वैसा ही महसूस करने की कोशिश करते। लव स्टोरी फिल्मों के मामलों में 90 का दौर सबसे बेहतरीन माना जाता है। आजकल भी कभी-कभी लव स्टोरी फिल्में बन जाती हैं जिनकी तारीफ करना जरूरी हो जाता है। आज हम आपके लिए 5 बेहतरीन लव स्टोरी व रोमांटिक फिल्में लेकर आए हैं। उम्मीद है आपको ये फिल्में बहुत पसंद आएगी।

जान तेरे नाम

साल 1992 में एक सुपरहिट मूवी आई थी जिसका नाम ‘जान तेरे नाम’ था। इस फिल्म के गानों ने धूम मचा कर रख दिया था। नदीम-श्रवण की फेमस म्यूजिकल जोड़ी ने इसके सांग्स की धून बनाई थी। इस मूवी के सांग्स को कुमार सानु की रोमांटिक आवाज ने खूब रंग जमाया। ऐक्टर रोनित रॉय और फरहीन की पहली फिल्म थी। फिल्म की कहानी कॉलेज से शुरू होकर रोमांटिक लव स्टोरी पर खत्म होती है। अगर नब्बे के दौर की अहसास दिलाती है यह फिल्म।

मुझे कुछ कहना है

साल 2001 में फेमस कलाकार सतीश कौशिक ने ‘मुझे कुछ कहना है’ नाम की मूवी को डायरेक्ट किया था। यह दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर की पहली मूवी थी। इस फिल्म में करीना कपूर ने तुषार के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म में लव स्टोरी को बखूबी दर्शाया गया है। इस मूवी की कहानी और गीतों ने दिल जीत लिया था। करण और पूजा की जोड़ी में तुषार और करीना ने बेहतरीन का किया था। यह एक सक्सेसफुल लव स्टोरी मूवी थी।

Read more: Relationship Tips: एक स्वस्थ रिश्ता बनाए रखने के लिए ये बातें मैसेज में न कहें, नहीं तो टूट सकता है रिश्ता

क्या यही प्यार है

2002 में एक बहुत ही खूबसूरत और सुपरहिट गानों से सजी कॉलेज लाइफ पर आधारित लव स्टोरी मूवी आई थी, ‘क्या यही प्यार है!’ इस मूवी के सारे गाने सफल थे। आफताब शिवदासानी और अमिषा पटेल की जोड़ी ने क्या मासूमियत के साथ लवर्स का रोल निभाया! इसका एक गाना बहुत फेमस हुआ ‘ मेरी तरह तुम भी कभी प्यार करके देखो ना!’ उस दौर में युवाओं में इस मूवी का खूब क्रेज था।

96

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार और दिग्गज ऐक्टर विनोद सेतुपति और तृषा कृष्णन की जोड़ी ने फिल्म 96 में कॉलेज लवर्स का यादगार रोल निभाकर अमर कर दिया था। 96 अब तक की डिफरेंट टाइप की लव स्टोरी मूवी थी। इस मूवी अपने जीवंत ऐक्टिंग से विजय सेतुपति ने सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म को देखने बाद ही आप इसकी थीम, स्टोरी और फील को समझ सकते हैं। 96 साल 2018 में आई थी।

मेरे यार की शादी है

यश राज बैनर के तले साल 2002 में रिलीज हुई थी ‘मेरे यार की शादी है।’ इस रोमांटिक लव स्टोरी मूवी में उदय चोपड़ा, जिमी शेरगिल, बिपाशा बसु के साथ ट्यूलिप जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह ट्यूलिप जोशी की पहली फिल्म थी। फिल्म की कहानी और गाने बेहतरीन थे। फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म में लव स्टोरी को बखूबी दर्शाया गया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button