मूवी-मस्तीवीडियो
‘की एंड का’ का नया सॉन्ग रिलीज, देखिए अर्जुन-करीना की ‘जी हुजूरी’!
![‘की एंड का’ का नया सॉन्ग रिलीज, देखिए अर्जुन-करीना की 'जी हुजूरी'!](https://hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2016/02/Ki-And-Ka-Motion-Poster_2016-624x445.jpg)
हाई हिल्स के लोकप्रिय होने के बाद ‘की एंड का’ का दूसरा गाना जारी किया गया है। जी हां, इसका नाम है जी हुजूरी। यह हाई हिल्स की तरह रॉकिंग और पार्टी सॉन्ग नही है, बल्कि सॉफ्ट और थोड़ा इमोशनल सॉन्ग है।
अर्जुन कपूर और करीना कपूर पर फिल्माया गया ये सॉन्ग एक इमोशनल ट्रैक है। सॉन्ग की लिरिक्स सईद कादरी ने लिखे हैं।
इस गाने को मिथुन ने आवाज दी है, और म्यूजिक भी उन्हीं का है। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज होगी।
अर्जुन कपूर ने ट्वीट करते हुए इस सॉन्ग को शेयर किया और लिखा, “जी हुजूरी मेरा फेवरेट सोंग है, जो आज कल के रिलेशनशिप को बयां करता है… शुक्रिया मिथुन इतने प्यारे सॉन्ग के लिए।”
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at