लाइफस्टाइल

World Food India 2023 :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ल्ड फूड फेस्टिवल का उद्घाटन, टेस्ट और टेक्नोलॉजी के फ्यूजन से नई इकोनॉमी की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया गया है। ये कार्यक्रम 3 से 5 नवंबर तक चलेगा। और इस कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा।

World Food India 2023 : “वर्ल्ड फूड इंडिया” में दुनियाभर से आए मेहमानों को भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आज दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया गया है।  ये कार्यक्रम 3 से 5 नवंबर तक चलेगा। और इस कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जाएगा।

भारत मंडपम में वर्ल्‍ड फूड इंडिया का होगा उद्घाटन –

दिल्‍ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्‍ड फूड इंडिया के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया गया है। इस  कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन भी किया गया है। ये कार्यक्रम 3 से 5 नवंबर के बीच हो रहा है। और  इस कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्धारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार स्वयं सहायता समूहों एसएचजी को मजबूत करने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री एक लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों के लिए बीज पूंजी सहायता वितरित किया जाएगा। वैसे तो ये तीन दिन के इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग मंत्रालय के द्वारा किया जा रहा है और 2023 को मोटे अनाज के अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

Read More: CM Arvind Kejriwal: आप विधायकों ने एलजी के खिलाफ निकाला मार्च, सड़क पर उतरे केजरीवाल

36 तरह के आहार की मिलेगी जानकारी –

इस महोत्सव में पुणे स्थित एनआईएन, सीसीएसयूएम और सीसीआरएएस-सीएआरआई बेंगलुरु से आए विशेषज्ञ इसमें कुल 36 तरह के आहार के बारे में बताया जाएगा। इस कार्यक्रम मे मंत्रालय का कहना है कि आयुष का मतलब सिर्फ घरेलु नुस्खे ही नहीं होते है  बल्कि किसी बीमारी की रोकथाम से लेकर निदान तक , उपचार और मरीज के आगामी गुणवत्ता युक्त जीवन से जुड़ा हर बात की जानकारी दी जाएगी।

प्रत्येक आहार का होगा क्यूआर कोड –

मंत्रालय के अनुसार कहा जा रहा है कि आयुष आहार के लिए छह काउंटर लगाए जाएंगें। और प्रत्येक संस्थान से पांच से छह खाद्य प्रदर्शित किया जाएगा। प्रत्येक आहार के लिए क्यूआर कोड भी लगाया गया है। वहीं, स्टार्टअप के लिए छह स्टॉल आवंटित किए हैं जिन पर 18 स्टार्टअप अलग अलग दिन आयुष आहार प्रदर्शित करने का कार्य करेगें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button