लाइफस्टाइल

Romantic Honeymoon Destinations: भारत के ऐसे 5 रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन, जो विदेशी देशों से कम नहीं हैं

Romantic Honeymoon Destinations: इन इंडियन डेस्टिनेशंस पर, विदेशी भी मनाते हैं हनीमून!

Highlights -:
  • हनीमून ट्रीप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन इंडिया में भी है
  • विदेशी कपल्स भारत में हनीमून ट्रीप पर आते हैं
  • हनीमून हर कपल का ख्वाब होता है

शादी के पहले ही कपल के बीच हनीमून को लेकर खूब प्लान बनते हैं। हनीमून का नाम सुनने ही दिल और दिमाग चुपचाप किसी ख्वाब में सैर करने के लिए निकल पड़ते हैं। हनीमून को लेकर ढ़ेरों तैयारियां चलती है। शॉपिंग से लेकर प्राइवेसी तक की योजनाएं बनती हैं। इसके लिए सिर्फ हस्बैंड और वाइफ का होना ही जरूरी नहीं होता है, बल्कि एक ऐसे डेस्टिनेशन को सेलेक्ट करना जरूरी होता है जहां दो जवां दिलों को खुलकर प्यार करने की आजादी मिले। जहां का सराउंडिंग ऐसा हो जहां इन कपल्स के रोमांस में कोई खलबली न हो सके। भला इसके लिए नेचर की वादियों से हसीन जगह और कहां हो सकता है?

पता नहीं ज्यादातर इंडियन अपने हनीमून ट्रीप के प्लान को विदेशी धरती पर मनाने के बारे में क्यों सोचते हैं? विदेशों में ऐसा कौन सा खजाना छिपा है जो उनके रोमांस को कम्पलीट कर सकता है? सच तो यह है कि अधिकतर विदेशों में घूमकर जब इंडिया आते हैं, तो उनका भी यही मानना होता है कि अपने भारत में हनीमून मनाने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत डेस्टिनेशन मौजूद हैं। लेकिन शादी के बाद हनीमून मनाने के तड़प में हस्बैंड अक्सर अपने वाइफ को इम्प्रेस करने के चक्कर में विदेशों की तरफ रुख कर जाते हैं।

यकीन करिए कि आपको भारत से सुंदर जगह हनीमून ट्रीप के लिए कहीं और नहीं मिल सकती। अपने इंडिया में माहौल मिलता है। माहौल से ही मूड बनता है और हनीमून में सबसे बड़ा रोल मूड का ही होता है। यदि मूड सही से बन गया तो फिर हनीमून का उद्देश्य (purpose) पूरा हो गया। भारत में लोकल भाषा के अलावा अन्य जरुरी चीजों जैसे पसंदीदा खान-पान आदि मिल जाती हैं। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन इंडियन डेस्टिनेशन को लेकर आए हैं जो आपके हनीमून को यादगार बना देगा और आप बार बार यहां आने के बारे में सोचेंगे।

शिलांग: पूर्वोत्तर के राज्यों में नेचुरल ब्यूटी देखते ही मन खुश हो जाता है। ऐसा लगता है कि एक बार हनीमून ट्रीप पर यहां जरुर आना चाहिए। चारों तरफ हरी वादियां, नीले आसमान के बादल लहराती झरनों से गिरते हुए दूध जैसे सफेद पानी। ऐसा ही हमारा शिलांग। इतने खूबसूरत डेस्टिनेशन पर हनीमून की यादें हमेशा के लिए कैद हो जाएगी। शिलांग में देश के सबसे ऊंचे वाटरफॉल का मजा लिया जा सकता है। शिलांग में आपको अपनी कल्चर को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। यहां कपल्स को भरपूर एंजॉय मिलेगा। Budget – शिलांग में कोई कपल करीब रुपये 8000-8500/डे (लैंड पैकेज) के हिसाब से खर्च कर बड़े आराम से वहां की वादियों का लुत्फ उठा सकता है।

गोवा: गोवा भारत में एक समुद्री एरिया है। गोवा में विदेशी लोग भी घूमने के लिए आते हैं। गोवा की खूबसूरती मन मोह लेती है। गोवा के बारे में कहा जाता है कि यह सन, सी और सैंड की भूमि है। गोवा में पर्यटकों का मेला लगा रहता है। यहां हनीमून मनाने के लिए हर कोई प्लान करता है। यही कारण है कि विदेशी कपल्स गोवा में आकर यहां के समुद्री बीच और वार्म वेदर का लुत्फ उठाते हैं। सच में यह बहुत खूबसूरत जगह है। Budget – यहां कोई कपल करीब रूपये 6000-6500/ डे (लैंड पैकेज) के हिसाब से आराम से आनंद ले सकता है।

नैनीताल: नैनीताल बेहद ही खूबसूरत और नेचुरल डेस्टिनेशन है। हर नवविवाहित जोड़ा (कपल) या जो हनीमून मनाने के लिए किसी बेहतरीन डेस्टिनेशन की तलाश में परेशान हैं, उन्हें भारत में ही नैनीताल के रूप में नेचुरल ब्यूटी देखने को मिल जाएगी। यहां के रोमांटिक हिल स्टेशंस मन मोह लेते हैं। नैनीताल में सुंदर झीलों और प्राचीन मंदिरों के दर्शन हो जाएंगे। यहां के विशाल पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बनती है। भारत में नैनीताल हनीमून ट्रीप की दृष्टि से बहुत ही किफायती डेस्टिनेशन है। नैनीताल हनीमून मनाने के लिए कपल्स एक बार जरूर आ सकते हैं। उत्तराखंड में और भी मोहक प्लेसेज हैं जहाँ आप जरुर जाना चाहेंगे। Budget – नैनीताल में एक कपल करीब रुपये 4000-4500/डे (लैंड पैकेज) के हिसाब से खर्च कर आराम से अपने हनीमून को यादगार बना सकता है।

Read more: Wedding Bridal Outfit Collection: ये है ट्रेंडिंग ब्राइडल कलेक्शन, जो मन को भाए!

शिमला: न जाने कितने ही बॉलीवुड की फिल्मों में दशकों पहले से शिमला की हसीन वादियों में हनीमून मनाते दिखाया गया होगा? शिमला शुरू से ही इंडिया में हनीमून मनाने के लिए एक किफायती डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां के लोग बहुत ही भोले होते हैं। शिमला में अंग्रेजों के समय की कोलोनियल ब्यूटी दिख जाएगी। यहां के रोचक हिल स्टेशंस दिल को छू लेते हैं। यहां का माहौल ऐसा की तुरंत ही हनीमून ट्रीप प्लान करने का मूड बन जाता है। यहां ट्रैकिंग, आइस स्केटिंग हाइकिंग्स और पैराग्लाइडिंग का आनंद लिया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश में और भी सुंदर डेस्टिनेशंस हैं। Budget -अगर बात बजट की करें तो शिमला में कोई कपल लगभग रुपया 5000-5500/डे (लैंड पैकेज) के खर्च में आराम से ठीक-ठीक तरीके से रहकर एंजॉय कर सकता है।

दार्जिलिंग: कहा जाता है कि दार्जिलिंग एक ऐसा हिल स्टेशन है जो आपके हनीमून को बेहतर से बेहतरीन बना देता है। यहां की नैचुरल ब्यूटी देखने के बाद आप खुद को दोबारा आने से रोक नहीं सकते हैं। दार्जिलिंग की वादियां आपके हनीमून को यादगार बना देती हैं। यहां चाय के खूबसूरत बागान और ताजी हवाएं आपके मन के भीतर ऐसा इम्पैक्ट डालती हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक गीतों को गुनगुनाने लगेंगे। दार्जिलिंग शुरू से ही कपल्स की पसंदीदा डेस्टिनेशंस में शामिल रहा है। Budget – दार्जिलिंग में लैंड पैकेज के हिसाब से एक कपल करीब रुपये 4000-4500/डे (लैंड खर्च) के खर्च पर अच्छी तरह से एंजॉय कर सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button