लाइफस्टाइल

Rejection in love: लड़कों को एक नज़र में ही रिजेक्ट कर देती हैं लड़कियाँ, आप न करें ये गलतियाँ

Rejection in love: किसी लड़की से है प्यार तो बात को आगे बढ़ाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान


  •  लड़को को इस बात की सबसे अधिक फिक्र रहती है कि सामने वाला उनकी बात सुने बगैर उन्हें न ही बोलेगा।
  •  लड़कियाँ लड़कों को अगर न बोलती है तो इसके पीछे कारण हो सकता है।
  •  इन आसान बातों का ध्यान अगर आप रखते हैं तो आप रिजेक्शन से बच सकते हैं।

Rejection in love: कई बार हम अपने दिल की बात सिर्फ इसलिए नहीं कह पाते ताकि हमें रिजेक्शन का सामना न करना पड़े। यह ज्यादातर लड़कों के मामलों में देखा जाता है। लड़को को इस बात की सबसे अधिक फिक्र रहती है कि सामने वाला उनकी बात सुने बगैर उन्हें न ही बोलेगा। ऐसा ज्यादातर मामलों में देखा गया है इसलिए शायद इसे नोशन मानकर लड़के चलते हैं। लड़कियाँ लड़कों को अगर ना बोलती है तो इसके पीछे कारण हो सकता है। हमें पता है कि आप नहीं चाहते कि आप किसी लड़की को अप्रोच करें और वो आपको ना बोल दें। इन आसान बातों का ध्यान अगर आप रखते हैं तो आप रिजेक्शन से बच सकते हैं।

मन में न रखें कोई गलतफहमी

आप कई बार गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं। आपको लगने लगता है कि कोई लड़की यदि आपसे बात करती है या आपके साथ समय बिताती है, तो उसे आपसे प्‍यार है। बस यहीं पर आप अपने सब्र का बांध तोड़कर लड़की को प्रपोज कर देते हैं और आपको बदले में रिजेक्शन मिलता  है।

इसलिए अगर आपकी कोई दोस्त हैं जो आपके बहुत नज़दीक है अगर वह आपके साथ समय बिताती हैं, अपनी ज़िंदगी की अहम बातों को साझा करती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपसे प्यार करती है लेकिन इसका अर्थ यह जरूर हुआ कि वह आपको अपना करीबी मानती है।

इसलिए आप इस गलतफहमी में न रहें और उन्हें अप्रोच कर चल रहे रिश्ते को खराब न करें। अगर उनके मन में कुछ ऐसी बातें होंगी तो वह आपसे खुद बताएंगी।

कॉन्फिडेंस दिखाएं, ओवर कॉन्फिडेंस नहीं

अधिकतर लड़कियों को कॉन्फिडेंट लड़के पसंद होते हैं, लेकिन आप कॉन्फिडेंस दिखाएं, ओवर कॉन्फिडेंस नहीं। कॉनफिडेंट लड़के लड़कियों से बात करने में बहुत सहज महसूस करते हैं। कॉन्फिंडेंट लड़कों की यह क्वालिटी होती है कि वह लड़कियों से हंसी मजाक कर लेते हैं उन्हें फिर लड़कियों से बात करने में झिझक व शर्म नहीं आती है। ऐसे लड़के लड़कियों को पसंद आते हैं और ऐसे लड़कों को उन्हें रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन वहीं ओवरकॉन्फिडेंट लड़कों से लड़कियां काफी चिढ़ती हैं। ऐसे लड़कों को लड़कियां ओवर स्मार्ट समझती हैं। फिर जब ओवरकॉन्फिंडेंट लड़का किसी लड़की को अप्रोच करता है तो उसे लड़की रिजेक्ट कर देती है।

 

सच्ची तारीफ करें

लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बेहद पसंद होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उनकी हवा में तारीफ करने लग जाए, जिसका कोई तुक ही नहीं बनता हो। क्योंकि उन्हें सब पता होता है कि कब आप उनकी सच्ची तारीफ हो रही है और कब झूठी। तारीफ ऐसी करें, जो सच में करने लायक हों। लड़कियों को उनकी ब्यूटी और स्टाइल की तो तारीफ करें ही जो बिल्कुल बैलेंस में हो साथ ही उनके काम की भी तारीफ करते रहें। ऐसा न करने पर उन्हें समझने लग सकता है कि आप उन्हें और उनके काम को कम आंकते हैं।

पहले दोस्ती फिर प्‍यार

पहली नज़र में प्यार फिल्मों में ही अच्छा लगता है। ऐसा नहीं है कि रियल लाइफ में ऐसा प्यार नहीं होता लेकिन हर मामले में हो यह जरूरी नहीं है। इसलिए अगर आपको किसी से पहली नजर में प्यार होता है या कोई पसंद आता है, तो पहले दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाएं।  जब आप किसी लड़की के दोस्त बन जाते हैं और उसका भरोसा जीत लेते हैं, तब बात आगे बढ़ाएं तो ठीक रहेगा।

 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button