लाइफस्टाइल

Nikki Tamboli Biography: निक्की तंबोली जीवन परिचय

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली निक्की तंबोली ने कई तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है।

Nikki Tamboli Biography: जानें निक्की तम्बोली के करियर के बारे में, और उनकी कुछ फिल्मों के बारे में

निक्की तंबोली भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है, जो अधिकतर साउथ की फिल्मों में अभिनय करती है। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत चिकति गाड़ी ले चित्रकोडू नाम की तेलुगु फिल्म से की थी। इसके बाद उन्होंने कंचना 3 नाम की तमिल भाषा की हॉरर फिल्म में अभिनय किया। लेकिन उन्हें पहचान हासिल नहीं हुई। निक्की तम्बोली तब सुर्खियों में आई जब वह बिग बॉस के घर में पहुची, जहां पर उन्होंने अपने टैलेंट को खूबसूरती से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया आज के समय में निक्की तंबोली लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली का जन्म एवं परिवार

निक्की तंबोली का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 अगस्त 1996 को हुआ। इनके पिता दिगंबर तंबोली जो एक्साइड इंडस्ट्रीज में कार्यरत है और इनकी माता जी प्रमिला बोडके तंबोली हाउस मेकर है। निक्की का एक भाई जतिन तंबोली भी था जिसका 05 मई 2021 को फेफड़े खराब होने की वजह से 29 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने भाई के इस तरह चले जाने से निक्की काफी ज्यादा दुखी हुई थी।

Nikki Tamboli Biography
Nikki Tamboli Biography

निक्की तंबोली की शिक्षा

निक्की की शुरुआती शिक्षा औरंगाबाद के पोदार इंटरनेशनल स्कूल से पूरी हुई इसके बाद मुंबई के किशनचंद चेलाराम कॉलेज से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया और सफलतापूर्वक डिग्री प्राप्त की। बिग बॉस 14 में निक्की ने बताया था कि उन्हें जज बनना था लेकिन किसी दूसरे कारणों की वजह से यह तमन्ना पूरी नहीं हो सकी।

निक्की तंबोली का करियर

1) निक्की ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग से शुरू की. और साल 2019 में तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म चिकती गाडिलो चित्रकोडु से फ़िल्मी जगत में कदम रखा। इस तेलुगु फिल्म में निक्की ने पूजा का किरदार अदा किया था।

2) इसके बाद तमिल एक्शन हॉरर फिल्म कंचना 3 में दिव्या का दमदार अभिनय किया जो लोगों को काफी पसंद भी आया। इसी साल निक्की की तीसरी फिल्म थिप्पारा मीसम थी जो तेलुगु भाषा में थी।

3) साल 2020 में निक्की को बिग बॉस 14 के घर में एंट्री मिली। वहा अपने बेबाक बोल की वजह से छाई रही। कई लोगो ने उन्हें पसंद भी किया तो कई ने नापसंद। इस रियलिटी शो में दूसरी रनर-अप रही। शो के दौरान निक्की को अपार प्रसिद्धि और प्रशंसा प्राप्त हुई।

4) निक्की ने रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग लिया, जिसे केप टाउन में शूट किया गया था जहां पर निक्की 10वें स्थान पर रही थी।

5) साल 2022 में निक्की, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया द्वारा होस्ट किए गए गेम शो द खतरा खतरा शो का हिस्सा भी रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली पुरस्कार

वर्ष 2021 में निक्की तम्बोली को “इंटरनेशनल आइकोनिक एंटरटेनर ऑफ़ द ईयर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। निक्की तंबोली को कई मैगज़ीन कवर पर चित्रित किया जा चुका है।

निक्की तंबोली की संपत्ति

निक्की तंबोली की कुल संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ रुपये बताई गई है, ईनकी कमाई का मुख्य जरिया टीवी सीरियल, विज्ञापन, मॉडलिंग, है। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर इनके 3.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए है।

Read more: Sexy Video: जींस का बटन खोल एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा काम, लोगों की बढ़ी धडकने

निक्की तंबोली की फिल्म

2020  – इंडिया फैशन फैक्ट्री

2019 – थिप्पारा मीसामी

2019  – कंचना 3

2019  – चिकती गाडिलो चिथकोटुडू

निक्की तंबोली के टीवी शो

2020  – बिग बॉस 14

2021  – खतरों के खिलाड़ी -11

2021  – ज़ी कॉमेडी शो (स्पेशल अपीयरेंस)

2021  – सिर्फ तुम (स्पेशल अपीयरेंस)

निक्की तंबोली के म्यूजिक वीडियो

2022  – एक हसीना ने

2022  – बेहरी दुनिया

2021  – दिल किसी से

2021  – रोको रोको

2021  – शांति

2021  – नंबर लिख

2021  – कल्ला रह जाएगा

2021  – बर्थडे पावरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली की संपत्ति (Nikki Tamboli Net Worth)

निक्की तंबोली की संपत्ति करे तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निक्की की नेट वर्थ तक़रीबन 10 करोड़ रुपये है। उनकी हर महीने की कमाई 1 मिलियन के आसपास होती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया मॉडलिंग, विडियो म्यूजिक और विज्ञापन है। निक्की के इंस्टाग्राम पर 3.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button