लाइफस्टाइल

स्वर्ण मंदिर से जलियांवाला बाग तक, अमृतसर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को करे एक्स्प्लोर!: Lohri 2024

लोहड़ी के मौके पर कई लोग अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाकर दर्शन करने का प्लान बना रहे होंगे. तो आप वहां पर इन जगहों पर भी जरूर घूमने जा सकते हैं.

Lohri 2024: लोहड़ी के समय, अमृतसर में घूमने के लिए यह जगह है बेस्ट 

Lohri 2024: ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए मशहूर अमृतसर एक बहुत ही सुंदर स्थान हैं. अनगिनत लोग यहां स्वर्ण मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. रास्ते में जाते समय आपको हरे-भरे खेत जैसे कुदरत से मनमोहन दृश्य देखने को मिलते हैं. लोहड़ी के मौके पर कई लोग अमृतसर में स्वर्ण मंदिर जाकर दर्शन करने का प्लान बना रहे होंगे. तो आप वहां पर इन जगहों पर भी जरूर घूमने जा सकते हैं.

जलियांवाला बाग: अमृतसर में ऐतिहासिक स्थल जलियांवाला बाग है, जो 1919 में ब्रिटिश सैनिकों द्वारा निर्दोष लोगों के मारे गए दुखद नरसंहार की याद दिलाता है। आप इस ऐतिहासिक स्थान पर जरूर जाएं.

We’re now on WhatsApp. Click to join

दुर्गियाना मंदिर: इस पवित्र झील के बीच स्थित मंदिर की बनावट स्वर्ण मंदिर की तरह है और इसे लक्ष्मी नारायण मंदिर भी कहा जाता है।

गोबिंदगढ़ किला: इस किले में जाने का समय सुबह 10 से रात 10 बजे तक का है। ये किला घूमने के लिए बेहतर विकल्प है और इसमें कई संग्रहालय हैं जो आपको इतिहास और ऐतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी मिलती है।

महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय: इस संग्रहालय में आपको 18वीं और 19वीं सदी में सिखों के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी मिल सकती है।

read more : लोहड़ी और होलिका का क्या है गहरा रिश्ता, देखिए: Lohri 2024

राम तीर्थ मंदिर: इस मंदिर का दृश्य और मुर्तियां बहुत ही सुंदर और मनमोहक हैं, और यहां भगवान राम का आश्रम हुआ करता था।

लोहड़ी के मौके पर अमृतसर की यात्रा आपको ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्यों से परिपूर्ण बना सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button